Bihar Tourist Places: न्यू ईयर पर घूमने के लिये बिहार का ये फेमस टूरिस्ट स्पॉट रहेगा बेस्ट, फैमिली-फ्रेंड्स के साथ ले सकते हैं मजा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 15 Dec 2025 3:12 PM
गयाजी फेमस टूरिस्ट प्लेस
Bihar Tourist Places: नये साल में घूमने की प्लानिंग अगर आप कर रहे हैं तो बिहार का गयाजी आपके लिये बेस्ट हो सकता है. गयाजी जिले में फैमिली और फ्रेंड्स के साथ फन करने के लिये बेहद खास जगहें हैं, जहां आप आसानी से जा सकते हैं.
Bihar Tourist Places: अब से बस कुछ ही दिनों में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया जायेगा. इस मौके पर बिहार के लोग अक्सर बाहर घूमने फिरने और पिकनिक पर जाने की प्लानिंग करते हैं. ऐसे में बिहार के ऐसे फेमस टूरिस्ट प्लेस के बारे में आपको बतायेंगे, जहां आप फैमिली और फ्रेंड्स के साथ जाकर खूब मौज-मस्ती कर सकते हैं. दरअसल, गयाजी जिले में घूमने के लिये आपके लिये खास टूरिस्ट स्पॉट हैं.
गहलौर घाटी है बेहद खास
इनमें पहला है गहलौर घाटी यह करीब 30 किलोमीटर गयाजी जिले से दूर है. यह जगह गहलौर गांव के दशरथ मांझी की प्रेम कहानी की एक मिसाल है. जिस तरह शाहजहां ने अपनी बेगम के लिए ताजमहल बनवाया था, वैसे ही मांझी अपने हाथों से 22 सालों तक उस पहाड़ की चट्टानों को काटते रहे, जहां उनकी पत्नी की मौत हुई थी. यहां दशरथ मांझी का स्मारक स्थल और द्वार भी बनाया गया है, जो लोगों को खूब आकर्षित करती है.
जेठियन घाटी में मना सकते हैं पिकनिक
गयाजी का जेठियन घाटी भी आपके लिये घूमने के लिये बेस्ट ऑप्शन है. दरअसल, जेठियन वैली को बिहार के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन का खिताब दिया गया है. जिसके बाद यह चर्चे में है. यह जगह इतना शांत और सुकून भरा है और यहां की वादियों को देख आप अपना दिल दे बैठेंगे. इसे बिहार का ‘मिनी लद्दाख’ भी कहा जाता है. जो कोई भी लोग यहां जाते हैं, वे यहां की वादियों में खो जाते हैं.
फल्गु नदी पर बने रबर डैम का नजारा करेगा आकर्षित
गयाजी में फल्गु नदी पर बना रबर डैम भी आपके लिये बेहद खास हो सकता है. बिहार सरकार की पहल से अब फल्गु नदी में सालोंभर पानी रहता है. इससे स्नान, पिंडदान और तर्पण में लोगों को सुविधा होती है. रात में यहां का नजारा और भी मनोरम हो जाता है. रंग-बिरंगी लाइटें बेहद शानदार लगतीं हैं. बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने के लिए पहुंचते भी हैं. इसके साथ ही यहां से कुछ ही दूरी पर विष्णुपद मंदिर भी है, जहां लोग पूजा कर सकते हैं.
ये सभी जगहें भी हैं खास
इसके अलावा गयाजी जिले का ब्रह्म वन में रॉक गार्डेन, सीता कुंड और डुंगेश्वरी पर्वत भी बेहद खास है. ये सभी जिले के फेमस टूरिस्ट प्लेस हैं, जहां ठंड के दिनों में खूबसूरत वादियों का नजारा ले सकते हैं. हर साल काफी संख्या में लोग यहां घूमने-फिरने पहुंचते हैं. यहां जाने पर लोगों को कुल्लू-मनाली वाली फीलिंग आती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










