बिहार के शिक्षकों को अपने ट्रांसफर के लिए करना पड़ सकता है लंबा इंतजार, जानिए वजह...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 21 Sep 2024 12:52 PM
Bihar Teacher News
Bihar Teacher Transfer: बिहार में लंबे समय से अपने ट्रांसफर का इंतजार कर रहे लाखों शिक्षकों के लिए झटका देने वाली खबर है. बता दें कि शिक्षकों के ट्रांसफर में अभी देरी हो सकती है. शिक्षकों के तबादले के लिए राज्य सरकार द्वारा बनाई जा रही नीति को लेकर अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.
Bihar Teacher Transfer: बिहार में लंबे समय से अपने ट्रांसफर का इंतजार कर रहे लाखों शिक्षकों के लिए झटका देने वाली खबर है. बता दें कि शिक्षकों के ट्रांसफर में अभी देरी हो सकती है. शिक्षकों के तबादले के लिए राज्य सरकार द्वारा बनाई जा रही नीति को लेकर अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. इसके संशोधन पर मंथन जारी है. बता दें कि कुछ समय पहले बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा था कि शिक्षकों की नई ट्रांसफर पॉलिसी इसी महीने आ जाएगी. जिसके बाद शिक्षकों में उम्मीद था कि अगले महीने से तबादले भी शुरू हो जाएंगे.
2 जुलाई को बनी थी कमिटी, 15 दिनों में रिपोर्ट देने का किया था दावा
रिपोर्ट्स के मुताबिक शिक्षकों के स्थानांतरण और पदस्थापना के साथ ही अनुकंपा पर नियुक्ति की नीति बनाने को लेकर 2 जुलाई, 2024 को शिक्षा विभाग द्वारा कमिटी गठित की गई थी. कमिटी गठन को लेकर जारी पत्र में कहा गया था कि 15 दिनों में कमिटी रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर विभाग द्वारा निर्णय लिया जाएगा. कमिटी गठित किए ढाई महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आया है. इससे साफ है कि शिक्षकों के स्थानांतरण के साथ साथ अनुकंपा पर नियुक्ति में भी अभी देरी होगी.
Also Read: पितृपक्ष मेला में विदेशी तीर्थयात्री भी पहुंच रहे गया, पितरों का कर रहे पिंडदान
नीति का प्रारूप तैयार, संशोधन पर हो रहा विचार
बता दें कि शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में यह कमिटी गठित की गई है. इसमें माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षा के निदेशक सदस्य को भी शामिल किया गया है. ये दोनों निदेशक भी अब बदल गए हैं. कमिटी की बैठक कई बार हो चुकी है. दोनों मामलों के लिए नीति का प्रारूप तैयार कर लिया गया है, साथ हीं अभी संशोधन पर विचार किया जा रहा है. शायद यही वजह रही होगी कि अभी तक कमिटी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है.
नए सिरे से स्थानांतरण नीति को अंतिम रूप देने पर तेजी से हो रही कार्रवाई
शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षा मंत्री द्वारा घोषणा की गई थी कि शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए उदार नीति तैयार की जा रही है. इस संबंध में विभागीय पदाधिकारी का कहना है कि नए सिरे से स्थानांतरण नीति को अंतिम रूप देने पर तेजी से कार्रवाई शुरू की गई है. इसके बाद विभागीय प्रमुख और मंत्री के अनुमोदन के बाद नीति पर कैबिनेट से स्वीकृति ली जाएगी. फिर इसी आधार पर शिक्षकों का पदस्थापन और स्थानांतरण किया जाएगा. साथ ही अनुकंपा पर शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता भी साफ हो जाएगा.
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर भिड़ गए JMM-BJP के प्रवक्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










