पितृपक्ष मेला में विदेशी तीर्थयात्री भी पहुंच रहे गया, पितरों का कर रहे पिंडदान

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 21 Sep 2024 10:15 AM

विज्ञापन

पिंडदान करते विदेशी तीर्थयात्री

Pitru Paksha 2024: गयाजी की सड़कें इन दिनों तीर्थयात्रियों से भरी पड़ी हैं. जिधर जाइए उधर ही भीड़ नजर आ रहा है. देश के कोने-कोने से तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं. सिर्फ देश हीं नहीं विदेशी तीर्थयात्री भी गयाजी में भारी संख्या में अपने पितरों का पिंडदान करते नजर आए हैं.

विज्ञापन

Pitru Paksha 2024: गयाजी की सड़कें इन दिनों तीर्थयात्रियों से भरी पड़ी हैं. जिधर जाइए उधर ही भीड़ नजर आ रहा है. देश के कोने-कोने से अलग-अलग वेश-भूषा, भाषा, खान-पान व जीवनशैली वाले तीर्थयात्री एक साथ बैठ कर अपने पूर्वजों का उद्धार करने के उद्देश्य से पिंडदान करने गया पहुंच रहे हैं. इतना ही नहीं पड़ोसी देश नेपाल व भूटान से भी काफी संख्या में पिंडदानी पहुंचे हैं, जो समूह में अपने पितरों का श्राद्ध कर्म करते देखे गए.

भारत जिसे विविधताओं का देश कहा जाता है, उसका जीवंत उदाहरण गया जी में इन दिनों पितृपक्ष मेला महासंगम में देखने को मिल रहा है. पितृपक्ष मेला के चौथे दिन तक करीब 1.90 लाख तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं. देव घाट से संगत घाट के बीच भीड़ में अचानक से बड़ी संख्या में एक जगह बैठे तीर्थयात्री देख कर पांव ठहर गये. पूछने पर पिंडदानियों ने बताया वे नेपाल से आये हैं. नेपाल के मोहतार जिलांतर्गत गौशाला के वे रहनेवाले थे, जिनकी संख्या 45 थी.

Also Read: नवादा से पटना आना होगा आसान, बिहारशरीफ तक बिछेगी रेल लाइन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

भूटान से 60 की संख्या में पहुंचे हैं तीर्थ यात्री

उन्हीं के पास थोड़ी दूर पर भूटान के चामची के रहनेवाले तीर्थयात्री भी बैठ कर पिंडदान करते देखे गये. उन्होंने बताया 60 की संख्या में वे यहां पहुंचे हैं. भूटान के चामची से आये प्रवीण ने बताया कि पांच दिनी श्राद्ध के लिए वे गयाजी पधारे हैं. उन्होंने इतनी भीड़ में भी व्यवस्था अच्छी बतायी. हां सिर्फ इतना अंतर है कि उनके यहां इतनी गर्मी नहीं है, जितनी यहां महसूस हो रही है. दोनों जगहों के तीर्थयात्री अपने पितरों का श्राद्ध कर अपने धन्य मान रहे हैं.

विदेशी तीर्थयात्रियों ने कहा यहां सुकून महसूस कर रहे हैं

उनका कहना है कि बड़ा सुकून महसूस कर रहा हूं. उन्होंने कहा अपने माता-पिता समेत सभी पितरों का उद्धार हर किसी को करना चाहिए. इससे आनेवाली पीढ़ी को सीख मिलती है. उन्होंने कहा गयाजी बड़ी पावन धरती है. यहां के बारे में सुन कर व सोशल मीडिया पर पढ़, सुन कर हमारी भी इच्छा हुई कि अपने पूर्वजों का उद्धार कर आऊं.

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर भिड़ गए JMM-BJP के प्रवक्ता

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन