Bihar Teacher: बिहार के इन शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, अटेंडेंस बनाने के लिए स्कूल आने की जरूरत नहीं, जानिए पूरा आदेश
Published by : Preeti Dayal Updated At : 04 Jul 2025 10:03 AM
Bihar Teacher (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Teacher: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य जारी है. ऐसे में इस काम में जुटे शिक्षकों को बड़ी राहत दी गई है. उन्हें अटेंडेंस बनाने के लिए स्कूल आने की जरूरत नहीं है. वहीं, ऐसे शिक्षकों की संख्या करीब तीन हजार बताई जा रही है.
Bihar Teacher: बिहार में अब से बस कुछ ही दिनों में विधानसभा का चुनाव होना है. इसे लेकर तमाम तरह की तैयारियां बिहार में देखी जा रही है. ऐसे में चुनाव आयोग भी एक्शन मोड में है और घर-घर मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में राजधानी पटना की बात करें तो, करीब तीन हजार शिक्षक बीएलओ बनाए गए हैं. ये सभी घर-घर जाकर विशेष पुनरीक्षण कर रहे हैं. इस बीच उन्हें बड़ी राहत दी गई है. दरअसल, उन शिक्षकों को स्कूल आने की जरूरत नहीं है. यानी कि, वे ई-शिक्षा कोष एप पर मार्क ऑन ड्यूटी दिखाकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य कर सकते हैं. अटेंडेंस बनाने के लिए बीएलओ बने शिक्षकों को स्कूल आने की जरूरत नहीं है.
तीन हजार शिक्षकों के लिए आदेश
बता दें कि, जिले में लगभग तीन हजार शिक्षकों को बीएलओ के रूप में मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगाया गया है. ये बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य करेंगे. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पूनम कुमारी की माने तो, बीएलओ के रूप में कार्य कर रहे शिक्षकों को स्कूल आकर ऑनलाइन हाजिरी नहीं बनायेंगे. पोर्टल के माध्यम से मार्क ऑन ड्यूटी दिखाकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य करेंगे. जानकारी के मुताबिक, पटना जिले में 50.31 लाख वोटरों को बीएलओ उनके घर में गणना फॉर्म उपलब्ध करायेंगे. बीएलओ द्वारा वोटरों को दिये जानेवाले गणना फॉर्म पर वोटरों को स्व अभिप्रमाणित दस्तावेज के साथ सभी जानकारी उपलब्ध कराते हुए घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कर देना है.
पटना के डीएम ने की बैठक
इसके साथ ही 26 जुलाई तक वोटरों को गणना फॉर्म भर कर उपलब्ध कराना है. बता दें कि, पटना के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों में 4906 मतदान केंद्र हैं. 2944 पोलिंग स्टेशन है. वोटरों को गणना फॉर्म उपलब्ध कराने के लिए 4906 बीएलओ और 527 बीएलओ सुपरवाइजर्स को लगाया गया है. ध्यान रहे कि, 26 जुलाई तक गणना फॉर्म नहीं भरने पर उनका नाम वोटर लिस्ट से हट जायेगा. बता दें कि, डीएम त्यागराजन एसएम ने वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में वोटरों को जागरूक करने के लिए पटना जिले के प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, कोचिंग एसोसिएशन, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक की.
डीएम ने बताया अभियान का उद्देश्य
डीएम ने कहा कि, चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है. अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई भी पात्र मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर नहीं हो. उन्होंने स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से कहा कि, इस अभियान में सभी की भूमिका काफी अहम है. वोटरों के बीच जागरूकता अभियान चलाएं, उन्हें समय से फॉर्म जमा करने के लिए प्रेरित करें. बच्चों के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक करें. डीएम ने कहा कि 26 जुलाई तक घर-घर सर्वेक्षण होना है. बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची में पंजीकृत मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जा रहा है, जिन मतदाताओं द्वारा 26 जुलाई तक फॉर्म जमा नहीं किया जायेगा उनका नाम प्रारूप सूची में शामिल नहीं किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










