बिहार की झांकी कर्तव्य पथ पर इस बार नहीं दिखेगी, जानिए गणतंत्र दिवस परेड से राज्य क्यों हुआ बाहर

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :21 Jan 2026 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
bihar tableau kartavya path

2025 में कर्तव्य पथ पर बिहार की झांकी की तस्वीर

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर इस बार कर्तव्य पथ पर बिहार की झांकी नजर नहीं आएगी. रोटेशन नीति के चलते राज्य को झांकियों की लिस्ट से बाहर रखा गया है. 2025 में करीब नौ साल बाद बिहार की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुई थी.

विज्ञापन

Republic Day 2026: 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार बिहार की झांकी कर्तव्य पथ पर नजर नहीं आएगी. दिल्ली के भव्य राष्ट्रीय समारोह में बिहार को झांकी की सूची से बाहर रखा गया है. इससे राज्य के लोगों में निराशा है. क्योंकि पिछले साल लंबे इंतजार के बाद बिहार की झांकी देखने को मिली थी.

करीब नौ साल बाद 2025 में बिहार की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुई थी. उस झांकी ने देश और दुनिया को बिहार की गौरवशाली विरासत की याद दिलाई थी. तभी यह उम्मीद जगी थी कि अब हर साल बिहार की झांकी कर्तव्य पथ पर दिखेगी. लेकिन इस बार फिर बिहार को मौका नहीं मिला.

क्या है रक्षा मंत्रालय की नई नीति?

जानकारी के अनुसार, झांकी चयन की प्रक्रिया में हाल के वर्षों में लगातार विवाद देखने को मिला था. इसी वजह से रक्षा मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नई रोटेशन नीति लागू की है. इस नीति के तहत हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को तीन साल के भीतर कम से कम एक बार झांकी दिखाने का मौका दिया जाएगा.

नई नीति की वजह से इस बार दूसरे राज्यों को मौका

बिहार के सूचना विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसी रोटेशन नीति के चलते इस बार बिहार को झांकी की सूची में शामिल नहीं किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि बिहार पहले ही हाल के वर्षों में अपनी झांकी प्रस्तुत कर चुका है. इसलिए इस बार दूसरे राज्यों को मौका दिया गया है. लेकिन डिस्प्ले पर 7 दिनों तक बिहार की झांकियां और कलाकारी देखने को मिलेगी.

इस बार दिखाई जाएंगी कुल 30 झांकियां

इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कुल 30 झांकियां दिखाई जाएंगी. झांकियों की मुख्य थीम आत्मनिर्भर भारत रखी गई है. साथ ही वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने को भी झांकियों के माध्यम से दिखाया जाएगा. झांकियां देश की एकता, आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास (Overall Development) को दिखाएंगी.

इस बार इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मौका

इस साल जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल होंगी. उनमें असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, नगालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और पंजाब शामिल हैं.

राज्यों के अलावा कई केंद्रीय मंत्रालय और विभाग भी अपनी झांकियां प्रस्तुत करेंगे. इसमें सेना, वायु सेना, नौसेना, संस्कृति मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, गृह मंत्रालय, शिक्षा विभाग, पंचायती राज मंत्रालय, विद्युत मंत्रालय और कौशल विकास मंत्रालय शामिल हैं.

पिछले साल दिखाई गई थी नालंदा की प्राचीन विरासत

पिछले साल 2025 में बिहार की झांकी खास चर्चा में रही थी. उस झांकी में नालंदा की प्राचीन विरासत को दिखाया गया था. नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना और शिक्षा के वैश्विक केंद्र के रूप में बिहार की पहचान को दिखाया गया था. भगवान बुद्ध की भव्य प्रतिमा और घोड़ा कटोरा झील को इको-टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित करने की झलक भी झांकी में दिखाई गई थी.

Also Read: पटना जंक्शन पर अब मिलेगी एयरपोर्ट जैसी पार्किंग फैसिलिटी, 27 जनवरी से बदल जाएंगे नियम और रेट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन