ePaper

Bihar School News: सरकारी स्कूल के मिड डे मील मेन्यू में हुआ बदलाव, अब इस दिन मिलेगा ये खाना

Updated at : 31 Jan 2025 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar School News

Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों के मिड डे मील में बदलाव किया गया है. नए मेन्यू के तहत अब सप्ताह में सिर्फ एक दिन ही खिचड़ी मिलेगी. साथ ही मंगलवार और बुधवार के मेन्यू में भी बदलाव किए गए हैं. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील के मेन्यू में बदलाव किया गया है. मध्याह्न भोजन योजना में अब स्कूलों में बच्चों को सप्ताह में सिर्फ एक दिन शनिवार को खिचड़ी मिलेगी. इसके साथ ही सोमवार और गुरूवार दिन के मेन्यू में बदलाव किया गया है. शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी प्रारंभिक स्कूलों के लिए नया मेन्यू तैयार किया है, जो 15 फरवरी से लागू होगा.

सभी डीईओ को दिया गया निर्देश

दरअसल, प्रदेश के प्रारंभिक कक्षा के तकरीबन डेढ़ करोड़ बच्चों को मिड डे मील के दौरान अच्छी गुणवत्ता वाले भोजन परोसने को लेकर किये गये इस बदलाव की सूचना मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को गुरुवार को पत्र जारी कर दी है. इसमें यह स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि बच्चों को अब सप्ताह में सिर्फ एक दिन खिचड़ी दी जाएगी. इसके साथ ही सोमवार और गुरूवार को नए तरह का खाना बच्चों को दिया जाएगा. 

मेन्यू में कई बदलाव

मिड डे मील के वर्तमान मेन्यू के अनुसार, बच्चों को सप्ताह में दो दिन शनिवार और बुधवार को खिचड़ी दी जाती है. लेकिन, नए मेन्यू में अब इसे बदलकर सिर्फ शनिवार कर दिया गया है. बुधवार को अब चावल और लाल चने की सब्जी बच्चों को दी जाएगी. चने में थोड़ी मात्रा में आलू भी मिले होंगे. मेन्यू में एक और बड़ा बदलाव करते हुए शुक्रवार को बच्चों को दिया जाने वाला पुलाव और काबुली चने के छोले को हटा दिया गया है. बच्चों द्वारा इसे पसंद नहीं किये जाने के कारण इसमें बदलाव करते हुए शुक्रवार को 15 फरवरी से चावल और लाल चने की सब्जी दी जाएगी. इसके साथ ही शुक्रवार को एक अंडा अथवा मौसमी फल अलग से बच्चों को दिये जाएंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मंगलवार के दिन बनेगा ये खाना

इससे पहले बने मेन्यू में सोमवार और गुरुवार को चावल, दाल और सब्जी देने का नियम था, जिसे बदल दिया गया है. वहीं शनिवार को जो खिचड़ी बनेगी उसमें हरी सब्जी मिली हुई होगी. इसके अलावा आलू का चोखा भी दिया जाएगा. इसी प्रकार मंगलवार को दिया जाने वाला जीरा चवाल को भी मेन्यू से हटा दिया गया है. अब इस दिन चावल और सोयाबीन-आलू की सब्जी दी जाएगी. बता दें कि लंबे समय से मेन्यू में बदलाव की तैयारी चल रही थी. इसको लेकर बच्चों की पसंद और पौष्टिकता को भी ध्यान में रखा जा रहा था.

ALSO READ: Bihar News: जानिए क्यों बिहार के 5 अपराधियों को एक साथ मिला आजीवन कारावास, क्या था पूरा मामला?

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन