ePaper

बिहार में 14 लोगों की मौत, कोहरे के कारण गाड़ियों की हुई जबरदस्त टक्कर, 22 लोग जख्मी

Updated at : 23 Jan 2025 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
bihar road accident

बिहार में सड़क हादसा

Bihar Road Accident: बिहार में सड़क हादसे की वजह से 14 लोगों की मौत हो गयी. कहीं ट्रक घर में जा घुसा तो कहीं गाड़ियों की टक्कर हुई. जानिए इन घटनाओं को...

विज्ञापन

Bihar Road Accident: बिहार में कोहरे की मार जारी है. खासतौर पर उत्तरी बिहार, दक्षिण-मध्य और पूर्वी बिहार के हिस्सों में लगभग पूरे दिन घना कोहरा दिख रहा है. कोहरे के कारण एकतरफ जहां वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है तो वहीं सड़क हादसे भी तेजी से बढ़े हैं. मंगलवार की रात और बुधवार को बिहार में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई जबकि 22 लोग जख्मी हुए हैं. परिवहन विभाग ने लोगों को संभलकर गाड़ी चलाने की सलाह दी है.

बिहार में 14 लोगों ने सड़क हादसे में जान गंवाए

कटिहार में तीन लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई है. गोपालगंज में 2, वैशाली में 2, बक्सर, भागलपुर,मुंगेर, लखीसराय, जमुई, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी में एक-एक लोगों की मौत हुई. मुजफ्फरपुर के कांटी में कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया. कटिहार में एक बाइक बिजली के खंभे से जा टकरायी और दो लोगों की मौत इस हादसे में हो गयी.

ALSO READ: अनंत सिंह पर हमले का Live Video देखिए, गोलियों की तड़तड़ाहट से कांपा मोकामा का नौरंगा गांव

वाहनों की टक्कर में मौत

लगभग पूरा बिहार तीन दिनों से कोहरे की चपेट में है. मंगलवार की रात से लेकर बुधवार तक कई सड़क हादसे हुए. कहीं ट्रक घर में घुस गया तो कहीं गाड़ियां टकरायीं. राज्यभर में 14 लोगों की मौत हुई. मुजफ्फरपुर के अलावे जमुई में भी ट्रक एक घर में जा घुसा. एक महिला की इस हादसे में मौत हो गयी. भागलपुर के सन्हौला में एक ट्रैक्टर ने यात्री से भरे ऑटो में टक्कर मार दी जिसमें एक महिला की मौत हो गयी. बांका में एक खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी. मुंगेर में बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मारी जिसमें एक की मौत हो गयी.

इन जिलों में भी हुई घटना…

लखीसराय में टैंकर लॉरी ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया. बेटे की मौत हो गयी जबकि पिता जख्मी हैं. पूर्वी चंपारण में दो टेंपो की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हुई है. सीतामढ़ी में घने कोहरे के कारण बाइक की टक्कर में महिला की मौत हो गयी. पूर्णिया से कुंभ स्नान के लिए जा रही कार ट्रक से टकरा गयी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी. गोपालगंज और वैशाली में भी वाहन टकराए हैं और मौत की घटना हुई है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन