Bihar Rain Alert: बिहार के 12 जिलों में इस दिन बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी, IMD में तामपान पर दिया बड़ा अपडेट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 21 Feb 2025 6:38 AM

विज्ञापन

Rain Alert

Bihar Rain Alert: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि बिहार के कुछ हिस्सों में शनिवार को मेघगर्जन के साथ बारिश के आसार हैं. इस वजह से टेम्परेचर में गिरावट होने की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: 22 फरवरी से बिहार के मौसम में बदलाव की संभावना है. आइएमडी पटना ने पूर्वानुमान में कहा है कि गया, नवादा और पूर्वी बिहार के जिलों में कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बरसात और ठनका गिरने की आशंका है. इसको लेकर आइएमडी ने चेतावनी जारी की है. शुक्रवार को राज्य के न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट की संभावना भी बतायी गयी है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आइएमडी के अनुसार गया,नवादा, सुपौल, अररिया, किशनगंज,मधेपुरा, सरहसा,पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर,बांका और जमुई आदि जिलों के कुछ एक स्थानों पर बारिश और वज्रपात के आसार हैं. इधर राज्य में उच्चतम तापमान सामान्य सामान्य से काफी अधिक बना हुआ है. राज्य में सर्वाधिक उच्चतम तापमान रोहतास के डेहरी में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कैसा रहा तापमान

राज्य के आधे से अधिक जिलों में उच्चतम तापमान 30 या इससे अधिक दर्ज हुआ है. गया,भागलपुर, रोहतास,पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, औरंगाबाद,खगड़िया, बांका, अरवल, मुंगेर,नालंदा,सिवान, जमुई , बक्सर, भोजपुर, सीतामढ़ी व कुछ अन्य में उच्चतम तापमान 30 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया है. जबकि पटना सहित अन्य पांच जिलों में उच्चतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है.

आइएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं. इसके बाद से अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है. दूसरी तरफ, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हिमालय के पश्चिमी हिस्से में बर्फबारी और मैदानी इलाके में बरसात की वजह से बिहार के अधिकतम तापमान में अगले कुछ दिन बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं.

इसे भी पढ़ें: पूर्णिया एयरपोर्ट पर आई बड़ी खुशखबरी, इतने दिन में बनकर तैयार हो जायेगा टर्मिनल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन