Bihar Rain Alert: तेज हवा, मेघगर्जन के साथ बिहार के 10 जिलों में अगले 48 घंटे होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 02 Mar 2025 1:38 PM
प्रतीकात्मक फोटो
Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि बिहार के नार्थ-वेस्ट, साउथ-वेस्ट और साउथ-ईस्ट भाग के कुछ जिलों में तेज हवा चलने के साथ बारिश होने की संभावना है. आइये जानते हैं बिहार के किन जिलों को लेकर अलर्ट जारी हुआ है.
Bihar Rain Alert: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Centre Patna) ने बताया कि 2 और 3 मार्च को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश के आसार हैं. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ी इलाकों में प्रभावी होने वाला है. आइएमडी के मुताबिक अगर इसका प्रभाव ज्यादा होगा तो अधिकतम तापमान नियंत्रित रहेगा और न्यूनतम तापमान चढ़ेगा.

बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार
बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान , कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, भागलपुर, मुंगेर, बांका जिले में 2 और 3 मार्च को बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है. इस दौरान मेघगर्जन और 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवा चलेगी. बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है. इस दौरान बिहार के विभिन्न शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक कम दर्ज की जा सकती है. विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि मार्च के पहले हफ्ते में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है.
फरवरी में कैसा रहा गर्मी का हाल
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने एक डेटा जारी कर बताया कि बीते पांच वर्षों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान से इस साल के तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. पांच सालों के दौरान सर्वाधिक न्यूनतम तापमान फरवरी में 15 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हुआ था, जबकि फरवरी 2025 में न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में पिछले पांच सालों में दिन का अधिकतम तापमान 25°C के आस पास रहता था लेकिन इस साल फरवरी का अधिकतम तापमान 30°C से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से बहुत अधिक है.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : History of Munda Tribes 7 : पड़हा राजा कैसे करते थे न्याय, कौन -कौन थे पदधारी और कब मिलती थी जिंदा गाड़ने की सजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










