Bihar Railway: बिहार के कौन-कौन से रेलवे स्टेशन पर मिलती है रिटायरिंग रूम की सुविधा, जानिए बुकिंग की प्रक्रिया

Published by : Preeti Dayal Updated At : 03 Jun 2025 4:27 PM

विज्ञापन

Bihar Railway: बिहार में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. उन सुविधाओं में एक है 'रिटायरिंग रूम'. बिहार के कई रेलवे स्टेशन पर इस रूम की सुविधा दी गई है, ताकि सफर के बीच में यात्री आराम कर सकें.

विज्ञापन

Bihar Railway: भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसे लेकर खास कदम उठाए गए. सफर के दौरान उनके सुविधा को लेकर खास ख्याल रखा जाता है. ऐसे में रेलवे स्टेशन पर ‘रिटायरिंग रूम’ की व्यवस्था की गई. बता दें कि, इसके नाम से ही साफ है कि, यह एक ऐसा रूम है जहां, यात्री आराम करते हैं. यात्रियों के लिए कमरे बने होते हैं. ये कमरे भारतीय रेवले द्वारा यात्रियों के लिए बनाए गए हैं. यात्रा की शुरूआत करने या फिर यात्रा के बाद अपनी जगह पहुंचने के बाद यात्री इन कमरों का इस्तेमाल फ्रेश होने और आराम करने के लिए करते हैं.

इन रेलवे स्टेशनों पर है सुविधा

बता दें कि, देश के कई रेलवे स्टेशन पर इसकी सुविधा दी गई है. लेकिन, बात करें बिहार की तो, यहां के कुछ कास रेलवे स्टेशन जैसे कि, पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल, दानापुर स्टेशन, मुजफ्फरपुर जंक्शन और छपरा जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए इसकी व्यवस्था की गई. वहीं, कमरों की बात करें तो, ये कमरें एसी, नॉन-एसी, सिंगल रूम और डबल रूम में उपलब्ध रहते हैं.

ऐसे कर सकते हैं बुकिंग…

वहीं, इन कमरों की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से की जाती है. इसके लिए IRCTC के ऑफिसियल वेबसाइट https://www.irctc.co.in/ जाना होगा. इसके बाद एट स्टेशन (At Station) पर क्लिक करना होगा. एट स्टेशन पर क्लिक करने के बाद, आपको रिटायरिंग रूम के विकल्प पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको रिटायरिंग रूम बुकिंग के लिए समर्पित पेज पर रीडायरेक्ट कर देगा. इसके बाद अपने IRCTC पंजीकृत खाते में लॉग इन करें. कमरे बुक करने के लिए ‘अतिथि खाता’ विकल्प का उपयोग कर सकते हैं. लॉग इन करने के बाद, अपने टिकट पर पाया गया 10 अंकों का पीएनआर नंबर(10-digit PNR number) दर्ज करें.

अपने जरूरत के हिसाब से करें बुक

इसके बाद खोज बटन पर क्लिक करें, जो फिर ट्रेन नंबर, आगमन तिथि-समय, प्रस्थान तिथि-समय, स्रोत स्टेशन और गंतव्य स्टेशन जैसे सभी यात्रा विवरण दिखा देगा. इस तरह से आप आसानी से बुकिंग कर सकते हैं. इसके बाद check availability के विकल्प पर क्लिक करेंगे. उसके बाद अपनी जरूरतों के हिसाब से विकल्प चुनें और बुकिंग की पुष्टि करने के लिए पेमेंट कर सकेंगे. यहां आप अपने जरूरत के हिसाब से रूम के लिए बुकिंग कर सकते हैं.

Also Read: Patna-Purnea Expressway: पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे का आ गया नया रूट मैप, जानिए कहां-कहां से गुजरेगा सिक्स लेन रोड

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन