Bihar Railway Station: बिहार के इस रेलवे स्टेशन पर लगेगा बिना गिट्टी वाला ट्रैक, ट्रेन की बढ़ेगी स्पीड और सुविधा

Published by : Preeti Dayal Updated At : 18 Sep 2025 10:47 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Railway Station: बिहार के बक्सर जिले में रेलवे स्टेशन पर ब्लास्टलेस ट्रैक बिछाने की तैयारी है. इससे स्टेशन की सूरत तो बदलेगी ही लेकिन साथ में ट्रेन की स्पीड बढ़ेगी और सुविधा भी होगी. यात्रियों को नया अनुभव मिल सकेगा.

विज्ञापन

Bihar Railway Station: बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदलने वाली है. यह स्टेशन आधुनिकता की ओर बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में रेलवे प्रशासन ने ब्लास्टलेस ट्रैक यानी कि बिना गिट्टी वाला ट्रैक लगाने की मंजूरी दे दी है. इससे पैसेंजर्स को नया अनुभव मिल सकेगा. इसके साथ ही ट्रेन की स्पीड बढ़ेगी और खास सुविधा भी मिल सकेगी.

जारी की गई निविदा

जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना के तहत स्टेशन की रेल लाइन नंबर 1, 4 और 5 पर बिना गिट्टी वाली पटरियां बिछाई जायेंगी. इस काम के लिए निविदा जारी कर दिया गया है और 24 सितंबर से बिडिंग की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. जिस भी एजेंसी को चुना गया है, उसे काम सौंपा जायेगा.

ट्रेन की बढ़ेगी स्पीड और सुविधा

रेलवे स्टेशन पर बिना गिट्टी वाले ट्रैक की बात करें तो, यह पारंपरिक ट्रैक से अलग होते हैं और इन्हें कंक्रीट या फिर डामर की सतह पर बिछाया जाता है. जिसके कारण टिकाऊ होने के साथ-साथ स्थिर भी रहते हैं. ट्रेन का भार समान रूप से वितरित होता है, जिसकी वजह से ट्रेन की स्पीड बढ़ेगी और सुविधा भी मिलेगा. इसके अलावा मालगाड़ियों के भारी वजन को भी आसानी से संभाला जा सकेगा.

सफर के दौरान मिलेंगे कम झटके

इसके साथ ही इस टेक्निक से पैसेंजर्स को सफर के दौरान कम झटके और कंपन महसूस होंगे. ट्रेन के पार्ट्स का भी घिसाव कम होगा और तकनीकी खराबी की संभावना कम होगी. जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा के नजरिये से देखा जाए तो यह सिस्टम बेहद खास माना जा रहा है. दरअसल, कंक्रीट सतह पटरियों को मजबूती देती है और पटरी से उतरने जैसी घटनाओं की संभावना काफी कम हो जाती है. स्टेशन के आस-पास के लोगों को भी फायदा पहुंच सकेगा.

स्टेशन पर रहेगी साफ-सफाई

रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई मिल सकेगी. इसके साथ ही गिट्टी नहीं रहने का यह भी फायदा होगा कि रखरखाव की ज्यादा जरूरत नहीं होगी. बार-बार गिट्टी बदलने या फिर समतल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे समय के साथ-साथ पैसे की भी बचत होगी. यात्रियों की तरफ से यहां वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की मांग है.

Also Read: CM Nitish Gift: Gen Z को लुभाने में जुटे नीतीश कुमार, हर युवा के खाते में इतने हजार रुपये देने का किया एलान

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन