ePaper

Bihar Politics: गिरिराज सिंह ने क्यों की राहुल-तेजस्वी पर केस दर्ज करने की मांग? लगाए गंभीर आरोप

Updated at : 18 Aug 2025 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
गिरीराज सिंह

गिरीराज सिंह

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में इस वक्त आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर है. बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और राजद पर सीधा वार करते हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को कठघरे में खड़ा कर दिया है. कभी फर्जी योजनाओं का आरोप तो कभी कंस से तुलना—गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ा.

विज्ञापन

Bihar Politics: बेगूसराय में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और राजद पर करारा प्रहार किया. उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता ‘माई बहन योजना’ के नाम पर फर्जी फॉर्म भरवा रहे हैं. सिंह ने इसे मतदाताओं को बहकाने की साज़िश बताया और चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की. यही नहीं, उन्होंने दोनों नेताओं की तुलना ‘कंस’ से करते हुए कहा कि जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का नाश किया था, वैसे ही झूठ और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वालों का भी अंत तय है.

माई बहन योजना का फर्मी फार्म भरवा रहे है राहुल-तेजस्वी

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि बेगूसराय में “माई बहन योजना” नाम से फर्जी फॉर्म भरवाए जा रहे हैं, जबकि ऐसी कोई सरकारी योजना अस्तित्व में ही नहीं है. उन्होंने कहा कि यह मतदाताओं को झूठे प्रलोभन में फंसाने की कांग्रेस-राजद की रणनीति है.

सिंह ने प्रशासन से दोषियों पर धारा 420 (धोखाधड़ी) में केस दर्ज करने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो समाज को ऐसे लोगों को खुद खदेड़ना चाहिए. उन्होंने चुनाव आयोग से भी इस मामले का संज्ञान लेने की अपील की और कहा कि ठोस सबूत मौजूद हैं.

जन्माष्टमी पर ‘कंस’ वाली टिप्पणी

जन्माष्टमी के अवसर पर सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखा तंज कसते हुए उन्हें ‘कंस के रास्ते पर चलने वाला’ बताया. उन्होंने कहा कि धर्म और सच्चाई की जीत तय है और जनता बीजेपी-एनडीए को अपार बहुमत से जीत दिलाएगी.

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार जनहित के काम किए हैं. इसके दम पर उन्होंने दावा किया कि बेगूसराय की सातों विधानसभा सीटें एनडीए की झोली में जाएंगी.

विपक्ष पर एनडीए का पलटवार जारी

इधर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की “वोटर अधिकार यात्रा” पर भी एनडीए नेताओं का हमला जारी है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे “नौटंकी” करार दिया और कहा कि कांग्रेस-राजद गठबंधन बिहार की जनता को गुमराह कर रहा है.

Also Read: Sitamarhi Vidhaanasabha: सीतामढ़ी, जनकनंदिनी की धरती पर नक्सल धमक और आज़ादी का बिगुल

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन