Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा का राहुल गांधी पर बड़ा बयान, SIR पर फिर चुनाव आयोग को घेरा
Published by : Ashish Jha Updated At : 05 Sep 2025 8:27 AM
उपेंद्र कुशवाहा की फाइल फोटो
Bihar Politics: आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवाहा राजधानी पटना में शुक्रवार को बड़ी रैली करनेवाले हैं. मिलर ग्राउंड में होनेवाली इस सभा से ठीक पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री ने SIR के बहाने राहुल गांधी पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा से कांग्रेस और राहुल गांधी को फायदा होगा.
Bihar Politics: पटना. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) पर बड़ा बयान दिया है. आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने एसआईआर के मुद्दे पर बिहार चुनाव से पहले निकाली गई महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा को विफल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि इससे राहुल गांधी को फायदा होगा. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चुनाव आयोग को बिहार में एसआईआर के लिए और समय देना चाहिए था, क्योंकि लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा है.
जमीनी स्तर पर SIR कोई मुद्दा नहीं
राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने एक अंग्रेजी अखबार को दिये इंटरव्यू में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े मुद्दे पर बातचीत की. उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर एसआईआर कोई मुद्दा नहीं है. हालांकि, यह सच है कि इसके लिए बिहार के लोगों को अधिक समय मिलना चाहिए था. उन्होंने दो महीने पहले एसआईआर की शुरुआत में भी यह बात कही थी. उन्होंने कहा कि वो अपना स्टेंड नहीं बदलते हैं. वो आज भी इस बात पर कायम हैं कि यह काम आराम से होना चाहिए था.
निशांत को राजनीति में आना चाहिए
उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहा है. साथ ही नीतीश ही सीएम रहेंगे, इसमें कोई दो राय नहीं है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विधानसभा चुनाव बाद सीएम पद तय करने वालेबयान पर कुशवाहा ने कहा कि वे सामान्य प्रोटोकॉल के बारे में बात कर रहे थे। वहीं, कुशवाहा ने कहा कि नीतीश के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










