बिहार चुनाव से पहले एक्टिव मोड में बीजेपी, दिल्ली में डिनर डिप्लोमेसी के बहाने बनेगी जीत की रणनीति

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :26 Mar 2025 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
bihar bjp leaders| Bihar Politics: Senior BJP leaders will gather in Delhi today to discuss the assembly elections

बिहार बीजेपी के बड़े नेता

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बीजेपी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में आज दिल्ली में बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता संजय जायसवाल के आवास पर डिनर बैठक आयोजित की गई है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गई है. चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए पार्टी के सांसद आज दिल्ली में बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता संजय जायसवाल के आवास पर डिनर पर जुटेंगे. इस खास बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे.

डिनर के बहाने होने वाली इस अहम बैठक में बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन के कामकाज और सदस्यता अभियान की समीक्षा की जाएगी.

डिनर के बहाने चुनावी रणनीति पर मंथन

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा नेताओं को बिहार चुनाव को लेकर अहम टिप्स देंगे. पार्टी की आगामी रणनीति और संभावित गठबंधन की चर्चा भी हो सकती है. संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को और प्रभावी कैसे बनाया जाए, इन सभी मुद्दों पर गहन चर्चा होने की संभावना है.

Also Read:  हॉस्पिटल की HR से था डॉ. सुरभि के पति का अफेयर, 20 दिन पहले ही हत्या की रची गई थी साजिश

पिछले साल भी हुई थी ऐसी बैठक

संसद सत्र के बाद बीजेपी सांसदों द्वारा अपने आवास पर डिनर का आयोजन एक परंपरा रही है. पिछले साल गिरिराज सिंह के आवास पर ऐसी ही एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी, जिसमें बिहार बीजेपी कोर कमेटी ने संगठन की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की थी.

इस बार संजय जायसवाल के आवास पर हो रही इस बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है. माना जा रहा है कि बिहार में चुनाव से पहले बीजेपी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है और इस डिनर बैठक के जरिए रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन