Bihar Politics: राजनाथ सिंह कल आएंगे पटना, भाजपा के 900 से अधिक नेताओं को ज्ञान भवन में देंगे जीत का मंत्र
rajnath singh
Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच भारतीय जनता पार्टी बुधवार को पटना में अपनी कार्यसमिति की बड़ी बैठक करने जा रही है. यह बैठक सुबह 11 बजे से ज्ञान भवन में होगी, जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में संगठन और चुनावी तैयारियों की गहन समीक्षा की जायेगी.
Bihar Politics: पटना के ज्ञान भवन में प्रदेश वर्किंग कमेटी की अहम बैठक बुलाई है. यह बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में होगी. बैठक में शामिल होने के लिए वह बुधवार सुबह पटना पहुंचेंगे. रक्षा मंत्री पार्टी नेताओं को जीत का मंत्र देंगे. कार्यसमिति में करीब 900 से अधिक नेता भाग लेंगे, जिनमें विधायक, सांसद, मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, मोर्चा प्रमुख आदि मुख्य रूप से शामिल हैं.
2025 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा
भाजपा सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 11 वर्षों में बिहार को दिये गये योगदान पर राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जा सकता है. इसके साथ ही 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी प्रस्ताव लाया जा सकता है. बैठक में खास जोर बूथ सशक्तिकरण पर रहेगा. भाजपा नेतृत्व आगामी चुनाव में हर बूथ पर मजबूत उपस्थिति चाहता है. पार्टी की रणनीति सहयोगी दलों के साथ बेहतर तालमेल और सभी सीटों पर एनडीए की जीत के लक्ष्य को लेकर तैयार की जा रही है.
राजनाथ सिंह देंगे जीत का मंत्र
बैठक में इस बात पर भी मंथन किया जायेगा कि किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना है. और केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को कैसे जन-जन तक पहुंचाया जाए. गौरतलब है कि बिहार में भाजपा अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है. केंद्रीय नेतृत्व राज्य पर नजर बनाए हुए है. केंद्र में नयी सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक चार बार बिहार का दौरा कर चुके हैं. हाल ही में 20 जून को सीवान आये थे. 11 साल के कार्यकल में प्रधानमंत्री का बिहार में 52 वां दौरा था.
Also Read: Bihar Politics: पसमांदा मुसलमानों पर भाजपा की नजर, पैठ बनाने की आगे आयी पार्टी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










