पटना: फतुहा ROB के पास दो बाइकों की टक्कर में छह युवक घायल, दो की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे के बाद बाइक को सड़क से हटाते हुए पुलिस व स्थानीय लोग। फोटो- प्रभात खबर।

Fatuha Road Accident: फतुहा आरओबी के पास दो बाइकों की टक्कर में छह युवक घायल हो गये. दो युवकों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी घायलों को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Fatuha Road Accident: पटना के फतुहा में शनिवार की दोपहर फतुहा आरओबी के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर में छह युवक घायल हो गये. इनमें दो युवकों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

फतुहा आरओबी के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, दो बाइकों पर सवार छह दोस्त पटना सिटी के मालसलामी से करौटा मंदिर जा रहे थे. दोनों बाइकों पर तीन-तीन युवक सवार थे. जैसे ही दोनों बाइक फतुहा आरओबी के पास पहुंचीं, इसी दौरान दोनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों बाइकों पर सवार सभी छह युवक घायल हो गये. इनमें दो युवकों की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जबकि चार युवकों को हल्की चोटें आयी हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है.


हादसे के बाद बाइक को दूसरे वाहन से लेकर जाते हुए पुलिसकर्मी। फोटो- प्रभात खबर।
हादसे के बाद बाइक को दूसरे वाहन से लेकर जाते हुए पुलिसकर्मी। फोटो- प्रभात खबर।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल भेजे गये घायल

दो बाइकों की टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों और फतुहा पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. सूचना मिलने पर फतुहा थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने सभी घायलों को एनएमसीएच भेजा और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया.

थानाध्यक्ष ने जवानों के साथ बाइकों को पिकअप पर चढ़ाया

फतुहा थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने खुद जवानों के साथ दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को उठाकर पिकअप वैन पर चढ़ाया. पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस के अनुसार, हादसे में किसी की मौत की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है. दो घायलों की स्थिति गंभीर बतायी जाती है. घायलों में दोनों युवक मालसलामी इलाके के रहने वाले बताये जाते हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read: पटना: हीरा इंक्लेव बेसमेंट से युवक का शव बरामद, 4 दिन से लापता सोनू उर्फ शुक्ला की संदिग्ध मौत


विज्ञापन
Sudhir Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Sudhir Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन