“राहुल गांधी को सीएम नीतीश का धन्यवाद करना चाहिए”, महागठबंधन की यात्रा पर अशोक चौधरी ने कसा तंज

Updated:
विज्ञापन
ashok chaudhary and voter adhikar yatra

Ashok Chaudhary And Voter Adhikar Yatra

Bihar Politics: बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें नीतीश कुमार का धन्यवाद करना चाहिए, जिनकी वजह से सड़कों की हालत बेहतर हुई. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार सरकार में मंत्री व जदयू नेता अशोक चौधरी ने आज से शुरू होने वाली महागठबंधन की “वोटर अधिकार यात्रा” पर तंज कसा और कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद करना चाहिए, क्योंकि अब राज्य में सड़कें इतनी बेहतर हो चुकी हैं कि इतनी बड़ी यात्रा संभव हो पा रही है. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करना चाहिए, क्योंकि जो सड़कें कभी बेहद खराब स्थिति में थीं, अब इतनी चिकनी हो गई हैं कि वे यात्रा निकाल पा रहे हैं. इतनी बड़ी यात्रा नीतीश कुमार की सड़कों की वजह से संभव हो रही है.”

महागठबंधन के तमाम बड़े नेता होंगे शामिल

महागठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ बिहार में चुनाव आयोग की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित “वोट चोरी” के खिलाफ निकाली जा रही है. यह यात्रा सासाराम से आज शुरू होगी. इस दौरान आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के वरिष्ठ नेता भी इसमें हिस्सा लेंगे.

यह यात्रा 16 दिनों तक चलेगी और करीब 1300 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए राज्य के 20 से ज्यादा जिलों से होकर गुजरेगी. समापन 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की विशाल रैली के साथ होगा. यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं भी की जाएंगी.

आज सासाराम में कार्यक्रम का शेड्यूल इस प्रकार है:

सुबह 10:30 बजे: राहुल गांधी विशेष विमान से गया पहुँचेंगे.
सुबह 11:05 बजे: गया से हेलीकॉप्टर द्वारा सासाराम के एसपी जैन कॉलेज पहुँचेंगे.
दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक: सासाराम से सुवारा तक फ्लैग ऑफ और संबोधन होगा.
शाम 4:30 बजे: देहरी-ऑन-सोन के आंबेडकर चौक से यात्रा की विधिवत शुरुआत होगी, जहाँ राहुल गांधी और अन्य नेता खुली गाड़ी में शामिल होंगे.
शाम 7:30 बजे: यात्रा रोहतास होते हुए औरंगाबाद के रमेश चौक पहुँचेगी, जहाँ नेताओं का संबोधन निर्धारित है.
रात्रि विश्राम: सभी नेता बंभनडीह स्पोर्ट्स ग्राउंड में ठहरेंगे.

ALSO READ: Voter Adhikar Yatra की शुरुआत आखिर सासाराम से ही क्यों? क्या है राहुल-तेजस्वी का सुपरप्लान

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन