ePaper

Bihar Politics: हमारे रहते कोई दंगा नहीं करा सकता, गिरिराज सिंह के बयान को लालू यादव ने बतायी उनकी आदत

Updated at : 23 Oct 2024 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Politics: हमारे रहते कोई दंगा नहीं करा सकता, गिरिराज सिंह के बयान को लालू यादव ने बतायी उनकी आदत

Bihar Politics: गिरिराज सिंह ने अपनी यात्रा के दौरान बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा भी उठाया. इस यात्रा के दौरान अररिया के बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि अगर अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा.

विज्ञापन

Bihar Politics: पटना. राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की बिहार में निकाली गई हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर निशाना साधा है. लालू यादव ने कहा कि गिरिराज सिंह को इस तरह की बात करने की आदत है. उनके राज में और नीतीश कुमार के राज में कोई अंतर नहीं है. गिरिराज सिंह इस तरह की बात बोलते रहते हैं. पत्रकारों से बात करते हुए लालू यादव ने कहा कि उनके रहते कोई भी दंगा-फसाद नहीं करा सकता है. हिंदू और मुस्लिम सब एक हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं.

भाजपा सांसद ने दिया था विवादित बयान

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के पूर्वी क्षेत्र में हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाली. इस दौरान उन्होंने मुस्लिम बाहुल्य पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज जिले में जाकर हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया. गिरिराज सिंह ने अपनी यात्रा के दौरान बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा भी उठाया. इस यात्रा के दौरान अररिया के बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने एक बयान भी दिया जिस पर काफी हंगामा हो रहा है. उन्होंने कहा कि अगर अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

तेजस्वी ने दी थी कड़ी प्रतिक्रिया

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर भाजपा को जमकर घेरा. प्रदीप कुमार सिंह के बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के एक सांसद ने बिहार में माहौल बिगाड़ने के लिए भड़काऊ बयान दिया. इस देश की मिट्टी में सबकी महक और आजादी में सभी का योगदान है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मुसलमानों की तरफ बुरी नजर से देखनेवालों की वह ईंट सेईंट बजा देंगे.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन