Bihar Politics: बिहार में ‘इफ्तार पॉलिटिक्स’, लालू यादव के घर आयेंगे नीतीश का बहिष्कार करने वाले मुस्लिम नेता

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Lalu Yadav and Tejashwi Yadav

लालू यादव और तेजस्वी यादव

Bihar Politics: इफ्तार का आयोजन राबड़ी आवास की बजाय पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी के आवास पर हो रहा है, लेकिन सबकी नजर उन मुस्लिम संगठनों के नेताओं पर है जिन्होंने कल नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी का बहिष्कार किया था.

विज्ञापन

Bihar Politics: पटना. बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में बिहार में इफ्तार पॉलिटिक्स जारी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद आज राजद अध्यक्ष लालू यादव इफ्तार पार्टी दे रहे हैं. हालांकि इसका आयोजन राबड़ी आवास की बजाय पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी के आवास पर हो रहा है, लेकिन सबकी नजर उन मुस्लिम संगठनों के नेताओं पर है जिन्होंने कल नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी का बहिष्कार किया था.

मुस्लिम संगठनों पर रहेगी नजर

राजद के लोगों का कहना है कि लालू यादव की इफ्तार पार्टी में कई सियासी दलों के नेताओं के साथ-साथ मुस्लिम समाज के लोगों को बुलावा भेजा गया है. उनका दावा है कि कल सीएम नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी का बहिष्कार करने वाले मुस्लिम नेता आज लालू यादव की इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे. कई मुस्लिम धार्मिक संगठनों के नेता लालू की इफ्तार पार्टी में शरीक होंगे. रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था. हालांकि कई मुस्लिम संगठनों ने मुस्लिम समाज से दावत में शामिल न होने की अपील की थी, इसके बावजूद बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत की थी.

दिखेगी कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी

महागठबंधन के सभी नेताओं और रोजेदारों को लालू यादव की तरफ से इफ्तार पार्टी में शामिल होने का न्योता मिला है. कांग्रेस के साथ राजद के संबंधों की पड़ताल भी राजनीतिक गलियारों में इस इफ्तार पार्टी के माध्यम से होगी. कांग्रेस के नये अध्यक्ष राजेश राम और बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू की अब तक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात नहीं हुई है. ऐसे में सबकी नजर इस बात को लेकर है कि आज की इफ्तार पार्टी में ये दोनों नेता शामिल होते हैं या नहीं.

Also Read: अगले तीन माह में नक्सलमुक्त होगा बिहार, पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन