पप्पू यादव को तीनों केस में कोर्ट से मिली बेल, अब जेल से आ सकते हैं बाहर

Updated:
विज्ञापन
पप्पू यादव को तीनों केस में कोर्ट से मिली बेल, अब जेल से आ सकते हैं बाहर

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने तीनों मामलों में जमानत दे दी है. एक सप्ताह से बेऊर जेल में बंद पप्पू यादव की जमानत पर लगातार सुनवाई चल रही थी.

विज्ञापन

Pappu Yadav: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली. कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज तीनों मामलों में जमानत दे दी है. पिछले एक सप्ताह से वे बेऊर जेल में बंद थे और जमानत का इंतजार कर रहे थे. अब किसी भी वक्त जेल से बाहर आ सकते हैं. कोर्ट ने जमानत देते हुए ये भी आदेश दिया है कि जब भी मामले की सुनवाई होगी उन्हें सशरीर उपस्थित होना होगा.

पप्पू यादव की गिरफ्तारी 31 साल पुराने मामले में 6 फरवरी को हुई थी. कोर्ट से उन्हें इस केस में जमानत मिल गई थी. लेकिन 2 और केस जोड़ दिए गए थे. दोनों मामलों में कोर्ट ने उन्हें फिर से जेल भेज दिया था.

लगातार चल रही थी सुनवाई

9 जनवरी से पटना सिविल कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही थी. हर तारीख पर बहस होती रही, लेकिन राहत नहीं मिल पा रही थी. उनके समर्थकों की नजर भी फैसले पर टिकी थी. आखिरकार शुक्रवार को कोर्ट ने उन्हें राहत दे दी.

दो नए मामलों से बढ़ी थी मुश्किल

गुरुवार को पुलिस ने उनके खिलाफ दो और पुराने मामले जोड़ दिए थे. ये दोनों केस कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं. एक मामला वर्ष 2017 का है, जबकि दूसरा 2019 में दर्ज हुआ था. इन नए मामलों के जुड़ने से कानूनी पेंच और जटिल हो गए थे. अब जमानत मिलने के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है.

राहुल गांधी ने उठाए थे सवाल

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई थी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी सरकार पर सवाल उठाए थे. वहीं पप्पू यादव लगातार NEET छात्रा मौत मामले में सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं. अब सबकी नजर शुक्रवार की सुनवाई पर टिकी है.

Also Read: बिहार की महिलाओं के खाते में आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए कब आएगी महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन