Bihar Politics Latest Update : सुशील मोदी का राजद पर निशाना, लालू प्रसाद से मांगा इन सवालों का जवाब

Updated at : 18 Jul 2020 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Politics Latest Update : सुशील मोदी का राजद पर निशाना, लालू प्रसाद से मांगा इन सवालों का जवाब

Bihar Politics Latest News Update Bihar Assembly Election 2020 CoronaVirus Lockdown in Bihar पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधा है. उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में सदन में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा है कि राजद के युवा नेतृत्व को भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले माल-मिट्टी-जमीन घोटाला और बेनामी संपत्ति पर बिंदुवार जवाब सार्वजनिक रूप से देने चाहिए.

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा कि राजद प्रमुख एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को बताना चाहिए कि उनके राज में सड़कें क्यों नहीं बनीं? ऐसा अलकतरा घोटाला किसके राज में हुआ था, जिसके कारण तत्कालीन पथ निर्माण मंत्री को जेल जाना पड़ा? उन्हें घोटाले में आरोपी होने पर भी पार्टी ने विधानसभा का टिकट क्यों दिया? बाद में उन्हें विधानसभा की सदस्यता गंवानी पड़ी थी. सुशील मोदी ने कहा कि महागठबंधन को ऐसे दल का नेतृत्व स्वीकार नहीं करना चाहिए, जिसका सुप्रीमो सजायाफ्ता और चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित हो.

Also Read: CoronaVirus in Bihar : चिराग ने बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर जतायी चिंता, केंद्रीय टीम भेजने के लिए पीएम को दिया धन्यवाद

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में आगे कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें संक्रमण रोकने के लिए युद्ध स्तर पर संघर्ष कर रही हैं. एक तरफ लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो रहा है, तो दूसरी तरफ रोजाना 20 हजार सैंपल जांच का लक्ष्य पूरा करने पर काम जारी है. उन्होंने कहा कि अब शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जांच करायी जा सकेगी. स्थिति का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीम आने वाली है. दूसरी तरफ विपक्ष चिकित्सा सेवाओं के प्रति अविश्वास और आम लोगों में कोरोना से दहशत पैदा करने में लगा है.

Also Read: CoronaVirus Latest Bihar Poitics Update : बिहार कोरोना का ‘ग्लोबल हॉटस्पाट’ बनने की ओर अग्रसर : तेजस्वी यादव

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन