ePaper

Bihar Politics: खेसारी लाल यादव की पत्नी लड़ेंगी विधानसभा चुनाव! सुपर स्टार ने किया ऐलान

Updated at : 03 Oct 2025 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav's wife will contest the assembly elections

खेसारी लाल यादव पत्नी चंदा देवी के साथ (फाइल फोटो)

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों राजनीतिक सरगर्मी तेज है. इन दिनों राजनीतिक गलियारे में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर. इसको लेकर भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव ने भी मौके हाथ से नहीं जाने दिया. तारीफ के लहजे में खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह पर तंज कसा.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों राजनीतिक सरगर्मी तेज है. विभिन्न राजनीतिक पार्टिया अपना दमखम मजबूत करने में लगी है. इस कड़ी में हर तरफ बयानबाजी भी जोरों पर है. हर पार्टी एक दूसरे पर तंज कसने में व्यस्त है. इस कड़ी में खेसारी लाल यादव में पटना में मीडिया से बात करते हुए अपनी पत्नी चंदा देवी के आरजेडी से चुनाव लड़ने की भी जानकारी दी.

पवन सिंह का भाजपा में शामिल होने की चर्चा

इन दिनों राजनीतिक गलियारे में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर. इसको लेकर भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव ने भी मौके हाथ से नहीं जाने दिया. तारीफ के लहजे में खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह पर तंज कसा. बड़े ही खुशमिमाज अंदाज में उन्होंने कहा कि पहले वो गायक थे लेकिन अब वो राजनेता हो गए हैं. अब उनका पावर वहां से शुरू होगा.

राजनीति में न कोई दुश्मन न कोई दोस्त

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा से पवन सिंह की मुलाकात को लेकर खेसारी लाल ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत है. उस समय भी वो सही थे. मुझे लगता है कि इस समय भी वो शायद सही होंगे. उनकी अपनी विचारधारा है. इसके बाद उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई दुश्मन नहीं है और मुझे लगता है कि कोई हित भी नहीं है. उन्होंने कहा कि हमलोग एक राजनेता के लिए बेवजह के ही लड़ जाते हैं. उनके मन में एक दूसरे के प्रति कभी गलत नहीं होता.

राजनीति में इमोशन नहीं

खेसारी लाल यादव ने कहा कि मैं रिश्तों को बचाने का प्रयास करता हूं. राजनीति में ना तो इमोशन होता है और ना ही दर्द होता है. इसमें सिर्फ बिजनेस और धंधे होते हैं. उन्होंने कहा मेरा काम अलग है, मैं कलाकार हूं.  

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उपेंद्र कुशवाहा से मिले थे पवन सिंह

बता दें कि मंगलवार को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होनें की खबरें तेज हो गई हैं.

इसे भी पढ़ें: खुशखबरी! बिहार के इस स्टेशन तक दौड़ेगी वैशाली एक्सप्रेस, जानिए किस जिले के लोगों को होगा फायदा

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन