खुशखबरी! बिहार के इस स्टेशन तक दौड़ेगी वैशाली एक्सप्रेस, जानिए किस जिले के लोगों को होगा फायदा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: बिहार के सहरसा-नई दिल्ली के बीच चलने वाली सुपरफास्ट वैशाली एक्सप्रेस अब सुपौल जिले के ललित ग्राम स्टेशन तक चलेगी. इस रूट विस्तार से सुपौल के यात्रियों को सीधे दिल्ली जाने के लिए सुपरफास्ट ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Train News: बिहार के सहरसा-नई दिल्ली के बीच चलने वाली सुपरफास्ट वैशाली एक्सप्रेस अब सुपौल जिले के ललित ग्राम स्टेशन तक चलेगी. रेलवे बोर्ड ने पूर्व मध्य रेलवे के चीफ पैसेंजर ट्रासपोर्टेशन मैनेजर (सीपीटीएम) द्वारा 10 सितंबर को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन के रूप में दे रही थी सेवा

रेलवे के इस फैसले के अनुसार, आज (3 अक्टूबर) से वैशाली एक्सप्रेस का परिचालन ललित ग्राम से नई दिल्ली तक शुरू हो जाएगा. इस रूट विस्तार से सुपौल के यात्रियों को सीधे दिल्ली जाने के लिए सुपरफास्ट ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी. अब तक यह ट्रेन सहरसा से सरायगढ़ और ललित ग्राम तक स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही थी.

6:30 बजे पहुंचेगी नई दिल्ली

रेलवे की नई समय सारिणी के मुताबिक, वैशाली एक्सप्रेस रोजाना सुबह 4:00 बजे ललित ग्राम से रवाना हो जाएगी. इसके बाद यह राघोपुर, सरायगढ़, सुपौल होते हुए सुबह 6:25 बजे सहरसा जंक्शन पहुंचेगी. सहरसा में 20 मिनट के ठहराव के बाद, यह सुबह 6:45 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी.

10:30 बजे पहुंचेगी ललित ग्राम

वहीं, वापसी में यह ट्रेन रात 8:40 बजे नई दिल्ली से खुलेगी और अगले दिन रात 10:30 बजे ललित ग्राम पहुंचेगी. इस दौरान, यह सहरसा जंक्शन पर रात 8:20 बजे पहुंचेगी और 20 मिनट ठहरने के बाद आगे के लिए रवाना हो जाएगी.

समय और खर्च की होगीबचत

ट्रेन के इस विस्तार से सुपौल और आसपास के जिलों के यात्रियों को काफी फायदा होगा. अब तक दिल्ली जाने के लिए उन्हें सहरसा, दरभंगा या समस्तीपुर होकर यात्रा करनी होती थी. अब सुपौल से सीधे सुपरफास्ट ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होने से यात्रियों के समय और खर्च दोनों बचेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सहरसा में होगा रखरखाव

जानकारी के मुताबिक, वैशाली एक्सप्रेस का रखरखाव और धुलाई-सफाई सहरसा के वॉशिंग पिट पर ही की जाएगी. इसके अलावा, सहरसा-रामपुरहाट के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का विस्तार भी त्रिवेणीगंज तक किया गया है.

इसे भी पढ़ें: फिल्म निर्माण का नया केंद्र बनेगा बिहार की यह ऐतिहासिक नगरी, पर्यटन उद्योग को मिलेगी नई उड़ान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन