Bihar Politics: “राहुल गांधी को भारत पर भरोसा नहीं है”, गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता पर किया पलटवार

Updated:
विज्ञापन
Giriraj Singh (File Photo)

Giriraj Singh (File Photo)

Bihar Politics: बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर देशविरोधी बयानबाजी का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राहुल को भारत पर नहीं, बल्कि विदेशी एंबेसी और विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स पर भरोसा है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar Politics: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपने देश भारत पर भरोसा नहीं है, बल्कि उन्हें चीन और पाकिस्तान की एंबेसी की बातों पर यकीन होता है. गिरिराज सिंह ने यह बयान राहुल गांधी के हालिया ट्वीट और विदेशी मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दिया, जिसमें कांग्रेस नेता ने महाकुंभ में भगदड़ से हुई मौतों और आंकड़ों के छिपाए जाने का आरोप लगाया था.

“राहुल गांधी संकल्प ले चुके हैं”

गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की विश्वसनीयता अब सिर्फ भारत विरोधी एजेंडे तक सीमित रह गई है. उन्होंने विदेशी मीडिया की रिपोर्ट और विदेशी संस्थानों के हवाले से देश की नीतियों पर सवाल उठाए, लेकिन खुद के देश पर विश्वास नहीं जताया. गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी शायद संकल्प ले चुके हैं कि जो भी बात भारत के विरोध में होगी, वही बोलनी है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाकर राहुल गांधी भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के मनोबल को कमजोर करने का काम कर रहे हैं.

राहुल गांधी ने किया था ट्वीट

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में दावा किया था कि महाकुंभ में भगदड़ से हुई मौतों के आंकड़े छुपाए गए, जैसे कि कोविड के दौरान गरीबों की लाशों और आंकड़ों को नजरअंदाज किया गया था. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि हर बड़े रेल हादसे के बाद भी सच्चाई को दबा दिया जाता है, यही बीजेपी मॉडल बन गया है, गरीबों की गिनती नहीं होती, तो जिम्मेदारी भी नहीं ली जाती.

देश की छवि को धूमिल करने की साजिश

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह सिर्फ देश की छवि को धूमिल करने की साजिश है और राहुल गांधी लगातार भारत विरोधी सुर में बोलते हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष को आलोचना का अधिकार है, लेकिन जब आलोचना देशहित के बजाय विदेशी रिपोर्टों और एजेंडों के आधार पर की जाती है, तो सवाल उठना लाजमी है.

ALSO READ: Prashant Kishor: “बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाएं… फीस सरकार देगी”, चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन