ePaper

प्रशांत किशोर ने बताया जन सुराज से किसे मिलेगा टिकट, प्रत्याशियों के चयन को लेकर बड़ा अपडेट

Updated at : 13 Jun 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
Prashant Kishore

प्रशांत किशोरी

Bihar Politics: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत गया जिले के एक दिवसीय दौरे पर हैं. गया में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने पीएम मोदी पर बिहार के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया.

विज्ञापन

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर बड़ा ऐलान किया है. प्रशांत किशोर ने बताया कि जन सुराज पार्टी से स्वच्छ छवि वाले लोगों को ही टिकट मिलेगा, इसके लिए जन सुराज हर संभव प्रयास करेगा. लेकिन जिस तरह हर प्रक्रिया में कोई न कोई खामी होती है, उसी तरह अगर जन सुराज से भी कोई गलत व्यक्ति टिकट पा जाता है तो उसे वोट नहीं देने की जनता से अपील की है.

स्वच्छ छवि वाले लोगों को ही मिलेगा जनसुराज से टिकट

प्रशांत किशोर ने कहा कि देश में UPSC बहुत लंबी और कठिन प्रक्रिया के माध्यम से लाखों बच्चों में से IAS, IPS का चयन करता है, लेकिन क्या संघ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित सभी आईएएस, आईपीएस अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभा रहे हैं? जन सुराज का साफ मानना है कि सभी 243 सीटों पर स्वच्छ छवि वाले लोगों को चुनाव जीतना चाहिए, चाहे वे किसी भी पार्टी के नेता हो. जन सुराज का एक ही उद्देश्य है कि बिहार जीतना चाहिए.

बिहार के साथ भेदभाव क्यों?

गया में प्रशांत किशोर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी ने हाल ही में मधुबनी दौरे के दौरान घोषणा की थी कि सहरसा से एक नई श्रमिक ट्रेन शुरू की जाएगी. क्या वे गुजरात और महाराष्ट्र में भी यही घोषणा कर सकते है. गुजरात से तमिलनाडु के लिए श्रमिक ट्रेन शुरू की जाएंगी. अगर पीएम मोदी गुजरात में ऐसी घोषणा करेंगे तो कोई उन्हें वोट नहीं देगा.

बिहार को अब बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार की जरूरत

मोदी जी बिहार के भी प्रधानमंत्री हैं और गुजरात के भी पीएम है, लेकिन गुजरात को गिफ्ट सिटी, सोलर पार्क, बुलेट ट्रेन दी गई और बिहार को सिर्फ श्रमिक ट्रेन दी गई. आखिर बिहार के साथ ऐसा भेदभाव क्यों? उन्होंने कहा कि जन सुराज और प्रशांत किशोर का साफ कहना है कि बिहार को ऐसी ट्रेनों की जरूरत नहीं है, जिसमें हमारे बच्चे जानवरों की तरह बैठकर दूसरे राज्यों में काम करने जाएं, बिहार को अब बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार की जरूरत है.

Also Read: Bihar Politics: तालमेल को लेकर महागठबंधन बढ़ा एक और कदम, घटक दल साझा करेंगे पसंदीदा सीटों की लिस्ट

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन