Bihar Politics: पुलिस से ज्यादा अपराधी वजनदार... लालू की बेटी रोहिणी ने विधि व्यवस्था का उठाया मुद्दा

Published by : Preeti Dayal Updated At : 10 Jun 2025 11:55 AM

विज्ञापन

लालू यादव और रोहिणी आचार्य की सांकेतिक फोटो

Bihar Politics: बिहार में चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इस बीच विपक्ष सरकार पर तंज कसने से नहीं चूंक रही. वहीं, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने विधि व्यवस्था से जुड़ा मुद्दा उठाया और बड़ी बात कह दी.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी वार लगातार हो रही है. इस बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की चहेती बेटी कही जाने वाली और आरजेडी नेत्री रोहिणी आचार्य ने करारा तंज बिहार सरकार पर किया. रोहिणी आचार्य ने विधि व्यवस्था का मुद्दा उठाया और जमकर भड़ास निकाली. जिसके बाद उनके पोस्ट की जमकर चर्चा हो रही है.

“चहुंओर अपराध , गोलियों की बौछार …”

राजद नेत्री रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिये पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट के जरिये बड़ा हमला बोलते हुए लिखा कि, “चहुंओर अपराध , गोलियों की बौछार , पुलिस से ज्यादा अपराधी वजनदार. जी हां. यही है नीतीशे कुमार जी के शासन में बिहार का सूरत-ए-हाल.” इस पोस्ट को शेयर कर रोहिणी आचार्य ने बिहार में हो रहे आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया. इसके साथ ही बिहार सरकार के शासनकाल की पोल खोल कर रख दी.

बिहार की सियासत में एक्टिव

बता दें कि, रोहिणी आचार्य बिहार की सियासत में अक्सर एक्टिव रहती है. लालू यादव, तेजस्वी यादव या फिर पार्टी से जुड़ा कोई मामला हो तो, उस पर वे अपनी राय जरूर ही देती है. इसके अलावा कई मुद्दों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया और सत्ता पक्ष पर लगातार हमलावर सोशल मीडिया के जरिये रहती है. ऐसे में एक बार फिर से उन्होंने विधि व्यवस्था से जुड़ा मुद्दा उठाया और अपनी बात रखी.

Also Read: Patna Metro: पटना मेट्रो 15 अगस्त से होगी पटरी पर, बिहार के मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन