दिल्ली के लिए सीएम नीतीश रवाना, संजय झा बोले- 13 तारीख के बाद बनेगी नई सरकार

Updated at : 09 Apr 2026 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
CM Nitish Kumar leaves for Delhi Sanjay Jha statement

सीएम नीतीश कुमार का काफिला

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. इसके लिए वे आज ही दिल्ली रवाना हो गए. सीएम नीतीश के शपथ ग्रहण में संजय झा, विजय चौधरी समेत एनडीए के कई नेता शामिल होंगे.

विज्ञापन

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. 10 अप्रैल को वे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. शपथ ग्रहण में बीजेपी और जेडीयू के कई बड़े नेता शामिल होंगे. सीएम नीतीश के दिल्ली जाने पर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि 10 तारीख को सीएम नीतीश शपथ लेंगे. 13 तारीख के बाद सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

सीएम नीतीश कितने बजे लेंगे शपथ?

राजनीतिक गलियारों में पिछले कई दिनों से लगातार खरमास के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की चर्चा जोरों पर थी. संजय झा ने यह भी बताया कि 10 अप्रैल को लगभग 12:15 तक सीएम नीतीश शपथ ग्रहण करेंगे. इसके बाद वे पटना लौट आयेंगे. इसके बाद ही सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी.

विजय चौधरी और रामकृपाल यादव का बयान

दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले मंत्री विजय चौधरी ने बिहार में नई सरकार के गठन पर कहा, अभी तो नीतीश कुमार ही हैं. अभी इस्तीफा कहां दिए हैं. इस्तीफे के बाद ही कुछ होगा. एयरपोर्ट पर मीडिया से कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने भी बातचीत की. सम्राट चौधरी के दिल्ली जाने पर रामकृपाल यादव ने कहा, वे तो अक्सर दिल्ली जाते रहते हैं. यह कोई नई बात नहीं है.

इस्तीफे के बाद एनडीए की होगी बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे के बाद एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी. इस बैठक में नए नेता का चुनाव किया जाएगा. नया नेता सीएम पद का दावा पेश करेगा. इसके बाद राज्यपाल के समक्ष सरकार गठन का दावा प्रस्तुत किया जाएगा. राजनीतिक जानकारों के अनुसार, पूरी प्रक्रिया पहले से तय रोडमैप के तहत आगे बढ़ रही है, जिसमें समय-सीमा और कदम लगभग स्पष्ट हैं.

Also Read: सहरसा में वैशाली एक्सप्रेस से गिरा युवक, 40 मिनट तड़पता रहा जख्मी, लोग बनाते रहे वीडियो

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन