ePaper

Bihar Politics: चिराग पासवान होंगे CM फेस, पवन सिंह BJP में आयेंगे ? मनोज तिवारी का आया बड़ा बयान

Updated at : 02 May 2025 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Politics: चिराग पासवान होंगे CM फेस, पवन सिंह BJP में आयेंगे ? मनोज तिवारी का आया बड़ा बयान

Bihar Politics: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार की ओर से बड़ा निर्णय लिया गया और जातीय जनगणना कराने का ऐलान किया गया. इसे लेकर बयानजाबी लगातार नेताओं की ओर से जारी है. इस बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी पटना पहुंचे, जहां उन्होंने जातीय जनगणना के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. राजनीतिक नेताओं की ओर से तैयारियां जीत को लेकर बड़े ही जोर-शोर से हो रही है. इस बीच केंद्र सरकार की ओर से जातीय जनगणना कराने को लेकर बड़ा फैसला लिया गया. इस ऐलान के बाद तमाम राजनीतिक नेताओं की ओर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. इस बीच आज बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी राजधानी पटना पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

चिराग पासवान को लेकर दिया बयान

बता दें कि, मनोज तिवारी पटना एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से मुखातिब हुए. इस दौरान उन्होंने लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के एनडीए की ओर से सीएम फेस होने और भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह बीजेपी में शामिल होंगे या नहीं, इसे लेकर बड़ा बयान सामने आ गया है. दरअसल, चिराग पासवान के चुनाव लड़ने और सीएम फेस होने के सवाल पर कहा कि, ‘चिराग पासवान एनडीए के प्रमुख नेता हैं. निश्चित तौर पर उनका जो भी निर्णय होगा, उस पर विचार-विमर्श जरूर किया जाएगा.’

क्या पवन सिंह बीजेपी में होंगे शामिल ?

चिराग पासवान के अलावा जब पत्रकारों की ओर से भोजपुर इंडस्ट्री के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के बीजेपी के साथ आने को लेकर जब सवाल किया गया तो उस पर मनोज तिवारी ने कहा कि, ‘कुछ दिन इंतजार कीजिए.’ इस तरह से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दे दिया है. बता दें कि, जातीय जनगणना को लेकर भी मनोज तिवारी ने बड़ा बयान देते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और महागठबंधन पर निशाना साधा. साथ ही नीतीश कुमार के सीएम फेस होने की भी बात कही. 

Also Read: एंबुलेंस में छुपा था शराब का बड़ा जखीरा, बिहार में सिलीगुड़ी से लाया जा रहा था लाखों का मालhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/muzaffarpur/42-cartoon-foreign-liquor-found-in-ambulance-muzaffarpur-bihar  

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन