नीतीश कुमार पहुंचे राजभवन, मनोज झा बोले- बिहार में असमंजस की स्थिति, कन्फ्यूजन दूर करें सीएम

Bihar Political Crisis|मनोज झा ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी राजद किसी प्रकार के जोड़तोड़ में नहीं लगी है. वह सिर्फ नीतीश कुमार के अंतिम फैसले का इंतजार कर रही है. वहीं, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता अभिषेक झा ने कहा कि कन्फ्यूजन दूर करने के लिए बैठकर बात की जाएगी.
Bihar Political Crisis|बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंच गए हैं. वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता मनोज झा ने कहा है कि बिहार में असमंजस की स्थिति है. नीतीश कुमार को कन्फ्यूज दूर करना चाहिए. इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को आज शाम तक का वक्त दिया है. यह पहला मौका है, जब लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद ने माना है कि बिहार में असमंजस की स्थिति है. साथ ही नीतीश कुमार से दो टूक कह दिया है कि वह शाम तक अपनी स्थिति स्पष्ट कर दें. तमाम कन्फ्यूजन दूर करने की जिम्मेदारी नीतीश कुमार की ही है. मनोज झा ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी राजद किसी प्रकार के जोड़तोड़ में नहीं लगी है. वह सिर्फ नीतीश कुमार के अंतिम फैसले का इंतजार कर रही है. वहीं, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता अभिषेक झा ने कहा कि कन्फ्यूजन दूर करने के लिए बैठकर बात की जाएगी.
राजभवन ने गणतंत्र दिवस के दिन हाई टी पार्टी दी है. इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंच गए हैं. लेकिन, उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अब तक राजभवन नहीं पहुंचे हैं. तेजस्वी यादव को भी इसका आमंत्रण मिला था. लेकिन, अंतिम समय में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम से दूरी बना ली. बता दें कि 25 जनवरी को बिहार कैबिनेट की बैठक के बाद राजद-जदयू के बीच तल्खी सामने आई थी. इसके बाद बिहार ही नहीं, देश में सियासी हलचल मच गई. इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) में टूट की आशंका बढ़ गई.
Also Read: जीतनराम मांझी को लालू प्रसाद ने दिया डिप्टी सीएम बनने का ऑफर, ‘हम’ के नेता ने दी ये प्रतिक्रिया
राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौट गए. बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को अचानक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली बुला लिया. जदयू नेता केसी त्यागी भी आनन-फानन में दिल्ली पहुंच गए. दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक शुरू हुई. इधर, बिहार की राजधानी पटना में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने विधायकों की बैठक बुला ली. गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के दिन राजद ने स्पष्ट कर दिया कि बिहार में असमंजस की स्थिति है और इसे दूर करने की जिम्मेदारी नीतीश कुमार की है.
Also Read: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा : झारखंड पहुंचे गुलाम अहमद मीर, तैयारियों पर करेंगे बैठक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




