युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, बिहार पुलिस में सिपाही से दारोगा तक 37,978 पदों पर होगी बहाली

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 15 May 2026 10:01 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Police Bharti: बिहार पुलिस में सिपाही से दारोगा तक 48 हजार से अधिक नए पद सृजित किए गए हैं. इनमें करीब 38 हजार पदों पर सीधी भर्ती होगी, जबकि दारोगा के कई पद प्रोन्नति से भरे जाएंगे.

विज्ञापन

Bihar Police Bharti: बिहार में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. बिहार पुलिस में सिपाही से लेकर दारोगा तक कुल 48 हजार 447 नए पदों का सृजन किया गया है. इनमें बड़ी संख्या में सीधी बहाली होगी, जबकि कई पद प्रोन्नति के जरिए भरे जाएंगे.

राज्य मंत्रिपरिषद से इस प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के अनुसार, इन नई नियुक्तियों का उद्देश्य बढ़ती आबादी के अनुपात में पुलिस बल को मजबूत करना और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाना है.

37 हजार से ज्यादा पदों पर होगी सीधी भर्ती

सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कुल 48,447 पदों में से 37,978 पदों पर सीधी बहाली की जाएगी. इनमें सबसे ज्यादा 27,510 पद सिपाही और समकक्ष श्रेणी के होंगे. इसमें 22,010 पद सामान्य सिपाही के 5,500 पद चालक सिपाही और समकक्ष के शामिल हैं. युवाओं के लिए इसे बिहार पुलिस में नौकरी का बड़ा अवसर माना जा रहा है.

दारोगा के आधे पद प्रोन्नति से भरेंगे

बिहार पुलिस में दारोगा यानी पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के कुल 20,937 पद निर्धारित हैं. राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि इनमें आधे पद प्रोन्नति के जरिए भरे जाएंगे. इसके तहत 10,468 पदों पर सीधी नियुक्ति होगी. वहीं 10,469 पद प्रमोशन से भरे जाएंगे. बिहार पुलिस में कार्यरत सहायक अवर निरीक्षक (ASI) को वरीयता के आधार पर दारोगा बनाया जाएगा.

डायल-112 सेवा को और मजबूत करेगी सरकार

राज्य सरकार आपातकालीन सेवा डायल-112 की क्षमता भी बढ़ाने जा रही है. इसके दूसरे चरण में 19,288 नए पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी. इनमें सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक के पद शामिल हैं.

डायल-112 के लिए:

9,992 सिपाही
2,943 हवलदार
2,353 चालक सिपाही
694 चालक हवलदार
1,218 एएसआई
1,829 एसआई
259 इंस्पेक्टर के पद सृजित किए गए हैं. इनमें अधिकांश पदों पर नई बहाली होगी.

पटना में बना नया ASP नगर व्यवस्था पद

राजधानी पटना में शहरी पुलिसिंग और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने एएसपी (नगर व्यवस्था) का नया पद भी बनाया है. इसके अंतर्गत दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ को मिलाकर बनाए गए पटना मध्य, पटना पूर्वी और पटना पश्चिमी क्षेत्र आएंगे.

इस नए पद पर तैनात अधिकारी को पुलिसिंग के साथ जिला प्रशासन और स्थानीय निकायों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी भी दी जाएगी.

युवाओं के लिए बड़ा मौका

सरकार के इस फैसले को बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी माना जा रहा है. लंबे समय से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब बड़े पैमाने पर नौकरी मिलने की उम्मीद जगी है.

Also Read: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल की जगह अब सरकारी विभागों में चलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन