ePaper

पटना में हथियार के साथ दो लोग गिरफ्तार, पलंग के नीचे से मिला राइफल और देसी कट्टा

Updated at : 19 Sep 2025 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
Patna News

ऑपरेशन के बाद पटना पुलिस की टीम की तस्वीर

Patna News: पटना के पिपलावा थाना क्षेत्र के तरारी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक देसी कट्टा, एक राइफल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए. आरोपियों ने हथियारों की मौजूदगी पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया.

विज्ञापन

Patna News: पटना जिले के पिपलावा थाना क्षेत्र के तरारी गांव में शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान एक देसी कट्टा, एक राइफल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. मामले में आरोपी समीर शर्मा और उनके बेटे सिप्पू कुमार से पूछताछ की गई, लेकिन दोनों हथियारों की मौजूदगी को लेकर कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए.

SSP और SP वेस्ट की देखरेख में ऑपरेशन(Patna News)

पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है. इसी क्रम में पिपलावा थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि तरारी गांव में हथियार छिपाकर रखे गए हैं. सूचना की पुष्टि के बाद SP वेस्ट भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तलाशी अभियान चलाया गया.

पलंग के नीचे छिपे मिले हथियार

छापेमारी के दौरान समीर शर्मा के घर की गहन तलाशी ली गई. उनके बेटे सिप्पू कुमार के कमरे में रखे पलंग से हथियार और कारतूस बरामद किए गए. पुलिस का मानना है कि गांव में पुराने वर्चस्व की लड़ाई के चलते इन हथियारों को रखा गया था. फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

हथियार के स्रोत की जांच

SP वेस्ट ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से खरीदे गए और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से होना था. प्रारंभिक जांच में दोनों का कोई गंभीर आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस वर्चस्व की पुरानी रंजिश और इलाके में सक्रिय आपराधिक गिरोहों के तार खंगाल रही है.

लगातार जारी है अभियान

SSP ने कहा कि पटना पुलिस अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है. जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की जा रही है ताकि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके. पुलिस का दावा है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी तेज की जाएगी.

Also Read: पटना में 10 लाख से ज्यादा का अवैध कफ सिरप जब्त, हिमाचल से बिहार पहुंचा था बड़ा खेप

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन