Patna Metro News: पटना में मेट्रो चलाने की तैयारियां जोरों पर, इन पदों पर निकली वैकेंसी, देखें लिस्ट
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Aug 2021 7:15 PM
Patna Metro job vacancy: कुल 22 पदों पर एजेंसी के माध्यम से लोग रखे जायेंगे. इसमें ड्राफ्ट मैन से लेकर आइटी एजिक्यूटिव स्तर के कर्मचारी होंगे. एमआरसीएल ने इनके लिए वेतन भी निर्धारित कर दिया है. वेतन के साथ वार्षिक व्यय राशि का ब्योरा दिया गया है.
पटना मेट्रो के संचालन प्रक्रिया को जमीन पर उतारने के लिए अभी से प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन पीएमआरसीए ने एजेंसी के माध्यम से मैनपॉवर बहाली प्रक्रिया शुरू की है. पीएमआरसीएल की ओर से ऐसी एजेंसी को हायर करने के लिए निविदा जारी की गयी है जो पटना मेट्रो के लिए मैनपॉवर की आपूर्ति करेगी.
कुल 22 पदों पर एजेंसी के माध्यम से लोग रखे जायेंगे. इसमें ड्राफ्ट मैन से लेकर आइटी एजिक्यूटिव स्तर के कर्मचारी होंगे. एमआरसीएल ने इनके लिए वेतन भी निर्धारित कर दिया है. वेतन के साथ वार्षिक व्यय राशि का ब्योरा दिया गया है. साथ निविदा शर्त के अनुसार ऐसी एजेंसी को रखे जाने की शर्त है. जिसका पिछले तीन वर्षों से एक करोड़ या उससे अधिक आय व्यय का ब्योरा रहे.
इन पदों पर होगी बहाली
पदनाम – पद की संख्या – एक माह का वेतन
ड्राफ्ट मैन – एक – 20 हजार
आइटी एजिक्यूटिव – दो – 30 हजार
स्टेनोग्राफर – पांच – 25 हजार
डाटा इंट्री ऑपरेटर – चार – 18 हजार
सपोर्टिंग स्टाफ – 10 – दस हजार
बताते चलें कि बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो चलाने की योजना पर काम शुरू है. पटना में मेट्रो परियोजना (Patna Metro Project) का दो कॉरिडोर बनाया जाएगा. एक कॉरिडोर पीएमसीएच, गांधी मैदान, रेलवे स्टेशन और राजेंद्र नगर की लोकेशन को कवर करेगा, जबकि दूसरा कॉरिडोर आरपीएस मोड़, पाटलीपुत्रा, राजा बाजार, पटना जू, विकास भवन, हाईकोर्ट, पटना स्टेशन, मीठापुर तक का होगा.
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










