ePaper

बिहार: पंचायत चुनाव में हो रही देरी से विधान परिषद की 24 सीटों का चुनाव होगा बाधित, खत्म हो रहा इन MLC का कार्यकाल...

Updated at : 21 Mar 2021 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार: पंचायत चुनाव में हो रही देरी से विधान परिषद की 24 सीटों का चुनाव होगा बाधित, खत्म हो रहा इन MLC का कार्यकाल...

बिहार में पंचायत चुनाव में विलंब होने का असर बिहार विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार (लोकल बॉडी) कोटे की 24 सीटों के चुनाव पर पड़ेगा. विधान परिषद की 24 सीटों के मतदाता ग्राम पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति के सदस्य, जिला पर्षद के सदस्य भी होते हैं. इसके अलावा नगर पंचायत, नगर पर्षद और नगर निगम के निर्वाचित सदस्यों के अलावा छावनी बोर्ड के सदस्य स्थानीय क्षेत्र प्राधिकार के माध्यम से निर्वाचित होनेवाले सदस्यों का चुनाव करते हैं.

विज्ञापन

बिहार में पंचायत चुनाव में विलंब होने का असर बिहार विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार (लोकल बॉडी) कोटे की 24 सीटों के चुनाव पर पड़ेगा. विधान परिषद की 24 सीटों के मतदाता ग्राम पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति के सदस्य, जिला पर्षद के सदस्य भी होते हैं. इसके अलावा नगर पंचायत, नगर पर्षद और नगर निगम के निर्वाचित सदस्यों के अलावा छावनी बोर्ड के सदस्य स्थानीय क्षेत्र प्राधिकार के माध्यम से निर्वाचित होनेवाले सदस्यों का चुनाव करते हैं.

इधर, त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल जून में समाप्त हो जायेगा. इसके पहले अभी तक पंचायत चुनाव में विलंब के साफ संकेत मिल रहे हैं. पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों के नहीं रहने से विधान परिषद का चुनाव भी प्रभावित हो जायेगा. विधान परिषद की 24 सीटों पर निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 16 जुलाई को समाप्त हो रहा है.

विधान परिषद में लोकल बॉडी की 24 सीटों पर चुनाव 16 जुलाई के पहले करा लेना है. इन 24 सीटों में से चार सीटें पहले से ही खाली हैं. 20 विधान पार्षदों का कार्यकाल 16 जुलाई, 2021 को खत्म हो रहा है.

Also Read: 1 मई से बिहार के सभी थाने हो जायेंगे ऑनलाइन, कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनवाना होगा आसान, ऐसे कर सकेंगे शिकायत व FIR

जिन विधान पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें राधाचरण साह, मनोरमा देवी, रीना यादव, संतोष कुमार सिंह, सलमान रागीव, राजन कुमार सिंह, सच्चिदानंद राय, टूनजी पांडे, राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, दिनेश प्रसाद सिंह, सुबोध कुमार, हरिनारायण चौधरी, राजेश राम, दिलीप कुमार जायसवाल, संजय प्रसाद, अशोक कुमार अग्रवाल, नूतन सिंह, सुमन कुमार, आदित्य नारायण पांडे और रजनीश कुमार शामिल हैं.

जिन 24 निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव बाधित हो सकता है उनमें पटना स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र, नालंदा स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र, गया सह जहानाबाद सह अरवल स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र,औरंगाबाद स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र, नवादा स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र, भोजपुर सह बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र, रोहतास सह कैमूर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र, सारण स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र, सीवान स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र, गोपालगंज स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र,पश्चिम चंपारण स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.

वहीं पूर्वी चंपारण स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र व मुजफ्फरपुर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के साथ ही वैशाली स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र, सीतामढ़ी सह शिवहर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र, दरभंगा स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र,समस्तीपुर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र,मुंगेर सह जमुई सह लखीसराय सह शेखपुरा स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र, बेगूसराय सह खगड़िया स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र, सहरसा सह मधेपुरा सह सुपौल स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र, भागलपुर सह बांका स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र, मधुबनी स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र, पूर्णिया सह अररिया सह किशनगंज स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र और कटिहार स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन