बिहार के इन 3 जिलों में खुलेंगे निगरानी थाना, घूसखोरों के खिलाफ नीतीश सरकार की प्लानिंग

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

बिहार में खुलेंगे 3 निगरानी थाना

Bihar News: घूसखोरों के खिलाफ बिहार सरकार जीरो टॉलेरेंस की नीति अपना रही है. इसी क्रम में राज्य के तीन जिलों में निगरानी थाना खोलने का फैसला लिया गया है. इसके साथ ही केस की संख्या बढ़ने की वजह से बिहार में कोर्ट की संख्या भी बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार को खत्म करने और घूसखोरों के खिलाफ सरकार जीरो टॉलेरेंस की नीति अपना रही है. इसी को लेकर बिहार सरकार की तरफ से खास प्लानिंग की गई और राज्य के तीन जिलों में निगरानी थाना खोलने की प्लानिंग की गई है. निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने यह जानकारी दी.

इन तीन जिलों में खुलेंगे निगरानी थाना

अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि बिहार से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम अच्छा काम कर रही है. जल्द ही बिहार के तीन जिलों पूर्णिया, अररिया और कटिहार में निगरानी थाना खोला जाएगा. स्पीडी ट्रायल पर खास ध्यान दिया जा रहा है. राज्य में केस की संख्या को देखते हुए कोर्ट की संख्या बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है.

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पर बढ़ा लोगों का विश्वास

एक वर्कशॉप के दौरान निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव ने यह भी बताया कि जो नए आपराधिक कानून लागू हुए हैं, उससे अपेक्षा है कि तीन साल के अंदर ही कानूनी प्रक्रिया पूरी हो जाए. विभाग की तरफ से अच्छा काम किया जा रहा है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पर लोगों का विश्वास बढ़ा है. यह विभाग लगातार अपने रिकॉर्ड तोड़ रहा है.

दर्ज मामलों का कराया जाएगा स्पीडी ट्रायल

अरविंद कुमार चौधरी ने यह भी कहा कि बिहार केसों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसका कारण लोगों के बीच जागरुकता है. शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जा रही है. निगरानी थानों में जो केस दर्ज किए जा रहे हैं, उसका स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा. इस तरह से घूसखोरों से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. बिहार से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए सरकार ने जीरो टॉलेरेंस की नीति के तहत यह प्लान तैयार कर लिया है.

Also Read: आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, 31 साल पुराने केस में एक्शन, समर्थकों का हंगामा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन