ePaper

Bihar News: बिहार के 1.12 करोड़ लोगों के खाते में कल आएंगे 1100 रुपये,नीतीश सरकार देगी पेंशन की दूसरी किस्त

Updated at : 09 Aug 2025 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश कुमार

नीतीश कुमार

Bihar News:रविवार को बिहार के लाखों विधवा, बुजुर्ग और दिव्यांग लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान लौटेगी — क्योंकि उनके बैंक खाते में सीधे 1100 रुपये आने वाले हैं. यह सिर्फ पेंशन नहीं, बल्कि चुनावी साल में नीतीश सरकार का बड़ा तोहफ़ा है.

विज्ञापन

Bihar News: नीतीश सरकार रविवार 10 अगस्त को बिहार के 1.12 करोड़ लोगों के बैंक खाते में 1100-1100 रुपये ट्रांसफर करेगी.यह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि की दूसरी किस्त के रूप में दी जाएगी.
बिहार सरकार रविवार,10 अगस्त को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1.12 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में 1100-1100 रुपये ट्रांसफर करेगी. यह बढ़ी हुई पेंशन राशि की दूसरी किस्त होगी, जिसके तहत कुल लगभग 1247.34 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से जारी किए जाएंगे.

करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को मिलेगी सुरक्षा पेंशन

बिहार के 1 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों के खाते में रविवार 10 अगस्त को 1100-1100 रुपये आएंगे नीतीश सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करेगी। विधवा महिला, बुजुर्ग और दिव्यांगों को मिलने वाली पेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह किए जाने के बाद लाभार्थियों को मिलने वाली यह दूसरी किस्त होगी. दूसरी किस्त के रूप में 1,12,18, 845 लाभुकों के बैंक खातों में कुल लगभग 1247.34 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे.

इस मौके पर इस बार जिला से लेकर पंचायत स्तर तक शिविर का आयोजन किया जाएगा. समाज कल्याण विभाग इसकी तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है. इस बार सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई राशि की दूसरी किस्त जारी करने के मौके पर करीब एक करोड़ से अधिक लोगों को शिविर से जोड़ने की तैयारी है. हर पंचायत में करीब 500-500 लोगों की उपस्थिति होगी.

शिविर का आयोजन हर आंगनबाड़ी केंद्र, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर भी किया जाएगा. इसमें राज्य सरकार के अधिकारी एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी. इसके लिए समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की तैनाती की गई है.

चुनावी साल में नीतीश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 400 रुपये प्रति महीना से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया था. पेंशन की बढ़ी हुई राशि की पहली किस्त 11 जुलाई को जारी की गई थी. विभाग के अनुसार, उस दौरान राज्यभर में लगाए गए शिविरों में करीब 76 लाख लोग शामिल हुए थे.

बिहार में मिलती है 6 प्रकार की पेंशन

राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत छह प्रकार के पेंशन का भुगतान किया जाता है. इसमें वृद्धजन पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, दिव्यांगजन पेंशन योजना, बिहार दिव्यांगजन पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना शामिल है.

Also Read:Bihar News: जमुई में वोटर लिस्ट का घोटाला, एक पते पर 230 मतदाता, मृतकों के भी नाम शामिल

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन