Bihar News: बिहार के ये हैं टॉप 5 तेजी से विकसित होते जिले, जानिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

Published by : Preeti Dayal Updated At : 26 Sep 2025 10:06 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार का पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, गयाजी और बेगूसराय ऐसे जिले हैं जो आर्थिक रूप से तेजी से विकसित हो रहे हैं. इसके अलावा अरवल, जहानाबाद, जमुई, बांका और मधुबनी ऐसे जिले हैं जो उभरते हुए आर्थिक केंद्र के रूप में सामने आ रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के कुछ जिले तेजी से आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं. ऐसा एक रिपोर्ट के जरिये कहा जा रहा है. दरअसल, रात की रोशनी से अब बिहार के आर्थिक विकास की तस्वीर साफ हो रही है. सेटेलाइट के जरिये रात के समय रोशनी का विश्लेषण किया गया और आर्थिक गतिविधियों का संकेत माना गया. इसके जरिये ही जिलों के विकास का आकलन किया गया.

ये 5 जिले तेजी से हो रहे विकसित

इससे शोध में यह पता चला कि पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, गयाजी और बेगूसराय जिला आर्थिक रूप से तेजी से विकसित होता जिला बताया गया है. इसके साथ ही अरवल, जहानाबाद, जमुई, बांका और मधुबनी जिले उभरते हुए आर्थिक केंद्र के रूप में सामने आ रहे हैं. दरअसल, ये जिले अब तक पिछड़े माने जाते थे. हाल ही में हुए शोध में ये रोचक बातें सामने आई.

2017 से 2023 के बीच हुई बढ़ोतरी

अध्ययन की माने तो, इन जिलों में 2017 से 2023 के बीच रात के समय की रोशनी में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जो कि कृषि, व्यापार और स्टार्टअप्स के साथ-साथ सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार का संकेत भी देती है. एशियन डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट और बिहार उद्योग विभाग के एक साथ प्रयास से यह शोध किया गया.

इन जिलों में देखा गया पॉजिटिव बदलाव

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर काफी पहले औद्योगिक गतिविधियों के केंद्र थे. ऐसे में ये जिले एक बार फिर से उभरने लगे हैं. अरवल और जहानाबाद में रात की रोशनी 50 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 389 वर्ग किलोमीटर तक पहुंच गई है. इसे अलावा जमुई, बांका और मधुबनी जिले में भी पॉजिटिव बदलाव देखा गया. ये जिले सिर्फ पारंपरिक व्यवसायों पर ही नहीं अटके हैं बल्कि ई-कॉमर्स, हेल्थकेयर और स्टार्टअप्स में निवेश कर रहे हैं.

Also Read: Bihar News: बिहार में एक कार्यक्रम की तैयारी में जुटे 2 मजदूरों को रौंदते हुए निकली स्कॉर्पियो, मौत से गुस्साए लोगों ने हाइवे किया जाम

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन