Bihar News: बिहार में एक कार्यक्रम की तैयारी में जुटे 2 मजदूरों को रौंदते हुए निकली स्कॉर्पियो, मौत से गुस्साए लोगों ने हाइवे किया जाम

घटना से जुड़ी तस्वीर
Bihar News: कटिहार जिले में शुक्रवार की सुबह 2 मजदूरों को स्कॉर्पियो रौंदते हुए निकल गई. मजदूर एक कार्यक्रम की तैयारी में जुटे थे. इस हादसे से गुस्साए लोगों ने हाइवे जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर जाम हटवाया.
Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में आज शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ. एक कार्यक्रम की तैयारी में जुटे 2 लोगों को रौंदते हुए स्कॉर्पियो निकल गई. यह घटना एनएच-31 पर विषहरी स्थान के पास हुई. मजदूरों को टक्कर मारने के बाद ड्राइवर स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया. इसके साथ ही इस हादसे से गुस्साए लोगों ने हाइवे जाम कर दिया.
हाई स्पीड स्कॉर्पियो ने मजदूरों को कुचला
जानकारी के मुताबिक, कटिहार जिले के समेली में शनिवार को एक कार्यक्रम होने वाला था. इस कार्यक्रम की तैयारी में लगभग 40 मजदूर जुटे हुए थे. इनमें से कुछ लोग हाइवे के किनारे बांस का घेरा लगाने का काम कर रहे थे. लेकिन, इसी दौरान कुरसेला की ओर से आ रही तेज हाई स्पीड स्कॉर्पियो ने दो मजदूरों को कुचल दिया. इस घटना के बाद ड्राइवर स्कॉर्पियो लेकर डुमर की ओर फरार हो गया.
ग्रामीणों और मजदूरों ने खूब किया बवाल
हादसे के बाद साथी मजदूरों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. जिसके बाद लोगों ने ट्रैक्टर और बांस का बल्ला लगाकर एनएच-31 को जाम कर दिया. इसके साथ मुआवजे की मांग भी करने लगे. इससे करीब 2 घंटे तक सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही ठप रही. हालांकि, सूचना मिलने पर कुरसेला सीओ अनुपम, समेली सीओ और थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. किसी तरह गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम हटवाया.
पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी
इसके साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया. दूसरी तरफ पुलिस ने फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, मृतक मजदूर कटिहार और हाजीपुर के निवासी बताए जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










