Bihar Election 2025: बिहार में आज प्रियंका गांधी कर सकती हैं बड़ा एलान, पटना में महिलाओं से करेंगी बात

Author :Preeti Dayal
Published by :Preeti Dayal
Updated at :26 Sep 2025 8:07 AM
विज्ञापन
Bihar Election 2025 Priyanka Gandhi may make announcement talk to women

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा

Bihar Election 2025: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आज शुक्रवार को पटना आ रहीं हैं. सदाकत आश्रम में वह करीब 2000 महिलाओं से बातचीत करेंगी. इस दौरान महिलाओं के लिए प्रियंका गांधी चुनावी घोषणा पत्र जारी कर सकती हैं. इसके साथ मोतिहारी में भी वे बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ गया है. आज कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पटना आ रहीं हैं. सदाकत आश्रम में वह लगभग 2000 महिलाओं से बातचीत करेंगी. इसके साथ ही महिलाओं के लिए प्रियंका गांधी चुनावी घोषणा पत्र भी जारी कर सकतीं हैं. इस दौरान अन्य घटक दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे.

इन महिलाओं से करेंगी बात

पटना के सदाकत आश्रम में आज प्रियंका गांधी घरेलू काम करने वाली महिलाएं, जीविका दीदियां, आशा वर्कर, मनरेगा की मजदूरी करने वाली महिलाएं, प्रोफोशनल वकील, डॉक्टर के साथ ही अन्य महिलाओं से बातचीत करेंगी. इसके साथ ही महागठबंधन का महिला संकल्प पत्र जारी कर सकती हैं.

संकल्प पत्र में क्या हो सकता है खास?

जानकारी के मुताबिक, इस संकल्प पत्र में महिला सुरक्षा के साथ-साथ उनके अधिकार और महिला हिंसा के मुद्दे भी शमिल हो सके हैं. साथ ही महिलाओं के लिए शिक्षा की बात हो सकती है. इसके अलावा आरजेडी नेता की तरफ से पहले ही किये गए माई-बहन सम्मान योजना का वादा भी इस संकल्प पत्र में हो सकता है.

बुधवार को जारी किया था पहला संकल्प पत्र

मालूम हो बुधवार को ही महागठबंधन ने पहला संकल्प पत्र जारी किया था. पूरे 10 वादे अति पिछड़ा वर्ग के लोगों से किये गए थे. जिसमें ईबीसी को नगर निकाय और पंचायतों में 30 प्रतिशत आरक्षण, अति पिछड़ा अत्याचार निवारण कानून बनाने समेत अन्य घोषणाएं शामिल थी. पहले संकल्प पत्र को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा अन्य घटक दलों के नेताओं के साथ मिलकर जारी किया गया था.

इससे पहले अगस्त महीने में आईं थीं प्रियंका गांधी

पटना के सदाकत आश्रम में महिलाओं से बातचीत के बाद प्रियंका गांधी मोतिहारी भी जायेंगी, जहां वे बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी. इससे पहले अगस्त महीने में प्रियंका गांधी बिहार आई थीं और वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुई थीं.

Also Read: Bihar Election 2025: नवरात्र में गरमाया बिहार का सियासी मौसम, शाह-प्रियंका के दौरे और मोदी की सौगात से बढ़ेगा तापमान

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन