पटना के इन भवनों में ठहरना हुआ महंगा, अब आम लोगों को चुकाने होंगे चार गुने अधिक पैसे

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 18 Nov 2024 9:08 AM

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में जिला निरीक्षण भवन सहित पटना साहिब भवन में ठहरना अब महंगा हो गया है. किराये की तीन श्रेणियां तय की गई हैं. अब आम लोगों को चार से पांच गुने अधिक पैसे चुकाने होंगे.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में जिला निरीक्षण भवन सहित पटना साहिब भवन में ठहरना अब महंगा हो गया है. किराये की तीन श्रेणियां तय की गई हैं. सरकारी काम से सरकारी व्यक्ति, निजी काम से सरकारी व्यक्ति और अन्य सभी मामलों के लिए अलग-अलग दरें तय की गयी हैं.

पटना साहिब भवन में सरकारी काम से सरकारी व्यक्ति के रुकने की तुलना में निजी काम से सरकारी व्यक्ति को रुकने के लिए दोगुना किराया देना पड़ेगा. जबकि अन्य मामलों के लिए चौगुना से छह गुना किराया तय किया गया है. बुकिंग www.bcdbooking.bihar.gov.in पोर्टल पर होगी. इसकी सूचना एसएमएस व इमेल से मिलेगी.

किराये की तीन अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित

मिली जानकारी के अनुसार, भवन निर्माण विभाग के तहत पटना साहिब के पटना साहिब भवन के कमरे का किराया सरकारी काम से सरकारी व्यक्ति या सिख श्रद्धालु के लिए 250 रुपये प्रतिदिन है. वहीं, डॉरमेटरी का किराया 100 रुपये है. निजी काम से सरकारी व्यक्ति के लिए कमरे का किराया 500 रुपये और डॉरमेटरी का 200 रुपये है.

वहीं, अन्य सभी मामलों में कमरे का किराया प्रतिदिन 1500 रुपये व डॉरमेटरी का 300 रुपये रखा गया है. हॉल व परिसर के बाहर खुली जगह की बुकिंग के अलग-अलग श्रेणियों का अलग-अलग किराया तय किया गया है.

Also Read: 1 दिसंबर को पटना मैराथन का आयोजन, 10 हजार धावक होंगे शामिल, साइना नेहवाल बढ़ाएंगी हौसला

आम लोगों को चुकाने होंगे चार से पांच गुने अधिक पैसे

इसी तरह भवन निर्माण विभाग के अंतर्गत जिला निरीक्षण भवनों में एसी कमरे का किराया सरकारी काम से सरकारी व्यक्ति के लिए 250 रुपये और नॉन एसी कमरे का 100 रुपये किराया तय किया गया है. निजी काम से सरकारी व्यक्ति के लिए एसी कमरे का 500 रुपये और नॉन एसी कमरे के लिए 200 रुपये तय किया गया है. अन्य सभी मामलों के लिए एसी कमरे का 1000 रुपये और नॉन एसी कमरे का किराया 500 रुपये तय किया गया है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन