सम्राट चौधरी अपने सरकारी आवास में विजयादशमी को करेंगे गृह प्रवेश, अब ये है तेजस्वी का नया पता

Updated:
विज्ञापन
samrat new house| Bihar News: Samrat Chaudhary will perform Griha Pravesh in his official residence on Vijayadashami.

Bihar News: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पटना के 5, देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास को अब खाली कर दिया है. इस आवास को उन्होंने भवन निर्माण विभाग को सौंप दिया है. अब मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी इसमें विजयादशमी के दिन गृह प्रवेश करेंगे.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पटना के 5, देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास को अब खाली कर दिया है. इस आवास को उन्होंने भवन निर्माण विभाग को सौंप दिया है. अब मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी इसमें विजयादशमी के दिन गृह प्रवेश करेंगे. बता दें कि बिहार में इस साल हुए सत्ता परिवर्तन के बाद विभाग की ओर से इस आवास को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा गया है.

तेजस्वी के हाउस गार्ड हटे, सम्राट के गार्डों ने अपने कब्जे में लिया

सम्राट चौधरी के इस घर में प्रवेश करने से पहले उनके हाउस गार्ड और अन्य कर्मियों द्वारा इसे अपने कब्जे में ले लिया गया है. वहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के हाउस गार्ड वहां से अब हट गए हैं. बीते 25 सितंबर से ही तेजस्वी की ओर से इस आवास को खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी.

Also Read: BPSC शिक्षकों को हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आदेश पर रोक

कार्यालय क्षेत्र एवं आउटहाउस में नए सिरे से रंग-रोगन कार्य

5, देशरत्न मार्ग स्थित इस सरकारी आवास में उपमुख्यमंत्री के कार्यालय क्षेत्र एवं आउटहाउस आदि में नए सिरे से रंग-रोगन एवं सफाई का काम कराया गया है. वहीं अंदर के कमरों का रंग-रोगन सम्राट चौधरी के प्रवेश के बाद उनकी सहमति के अनुसार किया जाएगा.

ये है तेजस्वी का नया पता

अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का नया पता 1, पोलो रोड पर स्थित आवास हो गया है।. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा इस आवास को खाली करने के बाद 3, स्ट्रेंड रोड स्थित आवास में रह रहे हैं.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन