Patna News: बेटे पर कार्रवाई से भड़कीं पटना मेयर सीता साहू, मौर्यालोक में किया विरोध प्रदर्शन

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 16 Jul 2025 4:36 PM

विज्ञापन

मेयर सीता साहू की तस्वीर

Patna News: पटना नगर निगम में मेयर सीता साहू और कमिश्नर के बीच टकराव ने नया मोड़ ले लिया है. मेयर के बेटे शिशिर के खिलाफ सर्च वारंट जारी होने के बाद सीता साहू ने पुलिस कार्रवाई को साजिश करार देते हुए मौर्यालोक में विरोध प्रदर्शन किया. इस विवाद में निगम पार्षद भी दो गुटों में बंट गए हैं.

विज्ञापन

Patna News: पटना नगर निगम में मेयर और कमिश्नर के बीच तकरार अब खुलकर सामने आ गई है. मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर के खिलाफ पुलिस ने सर्च वारंट जारी किया है, जिसके विरोध में बुधवार को मेयर ने मौर्यालोक परिसर में अपने समर्थक पार्षदों के साथ प्रदर्शन किया.

सीता साहू ने कमिश्नर पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा, “जो मेरे बेटे को अपराधी कह रहे हैं, वो खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. दो महीने से निगम में कामकाज ठप है.” उन्होंने दावा किया कि बेटा निर्दोष है और उसे साजिशन फंसाया जा रहा है.

प्राइवेट बॉडीगार्ड लेकर चलते हैं कमिश्नर

मेयर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कमिश्नर खुद प्राइवेट बॉडीगार्ड के साथ चलते हैं, तो उनके बेटे के साथ ऐसा करने पर सवाल क्यों? उन्होंने कहा, “जब हमने कमिश्नर के भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा खोलना शुरू किया तो वे परेशान हो गए. पुलिस बिना सर्च वारंट मेरे घर और बेटे के ससुराल पहुंची. बहू के स्नान करने के दौरान भी दरवाजा तोड़ने की धमकी दी गई.”

पुलिस के ऊपर बनाया जा रहा दबाव- सीता साहू

सीता साहू ने आरोप लगाया कि पुलिस पर ऊपर से दबाव है कि किसी भी हाल में शिशिर को गिरफ्तार किया जाए. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से न्याय की मांग की है.

वहीं पार्षद विनय कुमार ने मेयर के विरोध प्रदर्शन को ‘नौटंकी’ करार दिया है. उन्होंने कहा कि मेयर का बेटा शिशिर पार्षदों की बैठक में किस हैसियत से बैठता है, पहले इसका जवाब दिया जाए. विनय कुमार ने कहा, “अब तक मेयर को भद्र महिला मानते थे, लेकिन अब वे भी गाली-गलौज कर रही हैं.”

मेयर ने दिल्ली जाने से पहले किया ऐलान

इस विवाद ने निगम की राजनीति को गरमा दिया है. कमिश्नर और मेयर की खींचतान में निगम का कामकाज प्रभावित हो रहा है और पार्षद दो गुटों में बंट गए हैं. मेयर ने दिल्ली जाने से पहले ऐलान किया कि वे राजधानी लौटते ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत करेंगी.

Also Read: बिहार में मानसून ने पकड़ी रफ्तार! सहरसा में कोसी नदी उफान पर, जमुई में तेज बहाव में बहने लगा ऑटो

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन