Bihar News: पटना में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, 5 महीने पहले ही दोनों का हुआ था प्रेम-विवाह

Updated at : 01 Nov 2024 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
bihar crime news

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: पटना में एक बेरहम पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. दोनों की शादी 5 महीने पहले ही हुई थी. प्रेम विवाह करके दोनों एक दूसरे के हुए थे.

विज्ञापन

Bihar News: पटना में फिर एकबार पति-पत्नी का रिश्ता शर्मसार हुआ है. प्रेम-विवाह के बाद एक बेरहम पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. शादी के महज पांच महीने बाद ही उसने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया. घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालापर की है. मृतका की पहचान बालापर निवासी रोहित कुमार की पत्नी राधा कुमारी के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया.

पति ने ही फिर पत्नी को मार डाला

राधा ने शायद ही कभी सोचा होगा कि जिस युवक पर भरोसा करके उसने पहले उससे प्रेम किया. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और साथ जीने-मरने की कसम खायी. उस प्यार के रिश्ते को दोनों ने शादी में बदला और एक दूजे के हुए. जिस प्रेमी पर उसने भरोसा किया होगा कि जिंदगी भर वो तमाम बलाओं को टालेगा और विपत्ति से उसकी रक्षा करेगा, वही उसकी खून का प्यासा हो जाएगा. प्रेम-विवाह करने वाली राधा को उसके पति ने मौत के घाट उतार दिया.

ALSO READ: Bihar News: खगड़िया में पटाखा फोड़ने से मना किया तो मार दी गोली, जख्मी महिला हायर सेंटर रेफर

पांच महीने पहले ही हुआ था प्रेम-विवाह

घटना नौबतपुर थाने के चिरौरा बालापर की है. शादी के महज पांच महीने बाद ही निर्दयी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. आरोपित युवक नौबतपुर के चिरौरा बालापर निवासी रोहित कुमार है. वहीं जब इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो टीम मौके पर पहुंची. युवती के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गयी है.

पटना में हाल में ही एक और व्यक्ति ने की थी पत्नी की हत्या

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही पटना में पति के हाथों पत्नी की हत्या का एक और मामला सामने आया था. बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती के बीच मामूली बात को लेकर पहले झगड़ा हुआ. ये झगड़ा इस कदर बढ़ा कि पति ने अपनी पत्नी को लोहे के रॉड से पीट-पीटकर मार डाला. हत्या करने के बाद सनकी पति उस रॉड को हाथ में लेकर थाना भी पहुंच गया. उसने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा था कि उसकी पत्नी उसका ख्याल नहीं रखती थी इसलिए उसको मार डाला. अपनी पत्नी के चरित्र पर भी उसने सवाल उठाए थे. इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया था.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन