Bihar News: पटना की इस जगह पर जमीन बनी सोने की खान! बड़ी-बड़ी कंपनियां लगा रही इंडस्ट्री

सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: पटना के बिहटा का तेजी से विकास हो रहा है. यहां बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, उद्योग और एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं. यहां की जमीन के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं. बड़े बिल्डर, बाहरी निवेशक और स्थानीय व्यवसायी यहां एक्टिव हो चुके हैं. जिन लोगों ने 5–6 साल पहले जमीन खरीदी थी, वे आज मालामाल हो चुके हैं.
Bihar News: ग्रेटर पटना के रूप में तेजी से विकसित हो रहे बिहटा में जमीन अब सोने की खान बन चुकी है. बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, उद्योग और शिक्षा केंद्रों के विस्तार ने यहां की जमीन के दामों को आसमान पर पहुंचा दिया है. कभी जहां बिहटा में जमीन आम लोगों के लिए सुलभ थी, वहीं अब यहां के दाम पटना शहर से टक्कर ले रहे हैं.
बड़े प्रोजेक्ट्स ने बदली तस्वीर
बिहटा के विकास की रफ्तार में कई बड़े प्रोजेक्ट्स की भूमिका है जैसे कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट निर्माण, खगौल-बिहटा एलिवेटेड रोड, फोरलेन सड़क निर्माण , बिहटा-कन्हौली नया बस अड्डा, आईआईटी पटना और एनआईटी पटना का कैंपस और औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार. इन योजनाओं ने न सिर्फ बिहटा को पटना से और करीब कर दिया है, बल्कि यहां जमीन में निवेश को सुनहरा मौका बना दिया है.
जमीन के दामों में आग
स्थानीय प्रॉपर्टी डीलरों के अनुसार, पिछले 7–8 साल में बिहटा में जमीन की कीमतें कई गुना बढ़ चुकी हैं. पहले जहां बिहटा और आस-पास के गांवों में प्रति कट्ठा जमीन 4–5 लाख रुपये में मिलती थी. वहीं, अब यही जमीन 50 लाख रुपये प्रति कट्ठा से कम में नहीं मिल रही है. कुछ हॉट लोकेशन वाले क्षेत्रों में यह दर 50 लाख से 1 कड़ोड़ रुपये प्रति कट्ठा तक पहुंच चुकी है.
निवेशकों की भीड़
एयरपोर्ट, इंडस्ट्रियल हब और शैक्षणिक संस्थानों के कारण बिहटा में जमीन खरीदने वालों की भारी भीड़ है. बड़े बिल्डर, बाहरी निवेशक और स्थानीय व्यवसायी यहां एक्टिव हो चुके हैं. जिन लोगों ने 5–6 साल पहले जमीन खरीदी थी, वे आज मालामाल हो चुके हैं.
आम आदमी के लिए मुश्किल
जमीन की कीमतों ने आम परिवारों के सपनों को महंगा कर दिया है. जिन लोगों ने अपने भविष्य के लिए यहां प्लॉट खरीदने की योजना बनाई थी, उनके लिए अब यह नामुमकिन होता जा रहा है. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले 10 सालों में बिहटा का महत्व और बढ़ेगा और निवेश करने वालों को जबरदस्त रिटर्न मिलेगा.
रोजगार और व्यापार के अवसर
स्थानीय लोगों का कहना है कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट और औद्योगिक क्षेत्र के पूरी तरह विकसित हो जाने के बाद रोजगार, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े अवसर पैदा होंगे. यही वजह है कि जमीन की मांग आगे और बढ़ने की उम्मीद है. फिलहाल, बिहटा के लोग विकास की इस नई तस्वीर से उत्साहित हैं, लेकिन तेजी से बढ़ती जमीन की कीमतों ने आम आदमी के सपनों को जरूर महंगा कर दिया है.
(बिहटा से मोनु कुमार मिश्रा की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










