संसद में गूंजा पटना से इन 2 राज्यों के लिए विमान सेवा शुरू करने का मुद्दा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब

Bihar News: बिहार और गुजरात के बीच हवाई कनेक्टिविटी को मजबूती प्रदान करने के लिए पटना एयरपोर्ट से सूरत और अहमदाबाद के लिए नई फ्लाइट सेवा शुरू करने की मांग की गई है. यह मांग सोमवार को संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद धर्मशीला गुप्ता ने उठाई है.

अहमदाबाद के लिए दो फ्लाइट सेवा का सुझाव
संसद में उन्होंने पटना से सूरत के लिए सीधी उड़ान सेवा जल्द शुरू करने की मांग की है. वहीं, उन्होंने पटना से अहमदाबाद के लिए दो फ्लाइट सेवा शुरू करने का सुझाव दिया है. भाजपा सांसद ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि गुजरात के अहमदाबाद, सूरत समेत अन्य शहरों में बिहार के लाखों लोग नौकरी और व्यापार के लिए बसे हुए हैं. उन लोगों की सुविधा के लिए ही पटना से सूरत के लिए विमान सेवा शुरू की जाए.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मंत्री ने क्या कहा
भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता की मांग पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने कहा कि इस बारे में एयरलाइन्स को प्रस्ताव भेजा जाएगा. मंत्री के इस जवाब के बाद आने वाले समय में बिहार और गुजरात के बीच विमानों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: जमीन की रजिस्ट्री को लेकर आया नया नियम, अब ऑफिस के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए