Bihar News: घाटे में डूबा भारत का सबसे बड़ा ग्रामीण बैंक, अब इस बैंक से होगा विलय!
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 17 Oct 2024 9:49 AM
Bihar News: बिहार के दो ग्रामीण बैंकों का एकीकरण होने की संभावना है. केंद्र सरकार द्वारा बैंकों के पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत मार्च 2025 के पूर्व इसकी घोषणा की जा सकती है. इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय के स्तर पर तैयारी की जा रही है.
Bihar News: बिहार के दो ग्रामीण बैंकों का एकीकरण होने की संभावना है. केंद्र सरकार द्वारा बैंकों के पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत मार्च 2025 के पूर्व इसकी घोषणा की जा सकती है. इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय के स्तर पर तैयारी की जा रही है. बिहार में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक एवं दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक चलता है. बिहार के 39 हजार 73 गांवों के लोग इस बैंक से जुड़े हैं. इनके एकीकरण के बाद राज्यस्तर पर एक ही ग्रामीण बैंक कार्य करेगा.
बता दें कि राज्य में इसके पूर्व 1 जनवरी, 2019 को मध्य बिहार ग्रामीण बैंक और बिहार ग्रामीण बैंक का विलय कर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक बनाया गया था. दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, भारत का सबसे बड़ा ग्रामीण बैंक है. इसका हेड ऑफिस पटना में स्थित है. उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक का प्रधान कार्यालय मुजफ्फरपुर में है. इन दोनों बैंकों के विलय के बाद नया नाम और मुख्यालय कहां होगा, अभी यह तय नहीं किया गया है.
ग्रामीण बैंक के कार्य क्षेत्र में होगा विस्तार
इन दोनों ग्रामीण बैंकों के एकीकरण से ग्रामीण बैंक का कार्य क्षेत्र पूरा बिहार हो जाएगा. विलय से ग्रामीण बैंक की कार्यक्षमता में भी बढ़ोतरी होगी. ग्रामीण बैंक से पंचायत स्तर तक संचालित विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी देखने को मिलेगा. योजनाओं का पंचायतस्तर तक सीधे लाभ पहुंचेगा. पूंजी की अधिकता से रोजगार के लिए ऋण मिलने में भी आसानी होगी.
Also Read: टाइट व्यवस्था के साथ बिहार में बालू खनन शुरू, आसमान से होगी निगरानी, तुरंत दबोचे जाएंगे तस्कर
विलय के बाद प्रबंधन में होगा सुधार
वित्त विशेषज्ञ, डॉ. बक्शी अमित कुमार सिन्हा का कहना है कि एक ग्रामीण बैंक बनने से पेन बिहार में ग्रामीण बैंक के प्रबंधन में सुधार होगा. उसके बिजनेस में भी सुधार होगा, इससे ग्रामीण बैंक साख-जमा अनुपात में सुधार आएगा. बिहार की 85 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्र में है और ग्रामीण अर्थव्वस्था बिहार की रीढ़ है, इसलिए ग्रामीण बैंक के एकीकरण का लाभ है.
918 करोड़ के घाटे में है दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रामीण बैंक उत्तर बिहार की 1027 शाखाएं हैं. वहीं दक्षिण बिहार की 1078 शाखाएं हैं. उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में खाताधारकों की संख्या ढाई करोड़ जबकि दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में 3 करोड़ है. उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक मुनाफे में तो दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक 918 करोड़ के घाटे में है.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










