ePaper

Bihar News: ऑनलाइन हाजिरी में महीनों से चल रहा फर्जीवाड़ा, बिहार के इन जिलों के टीचर सबसे आगे

Updated at : 21 May 2025 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
Government Teacher

Government Teacher (सांकेतिक तस्वीर)

विभागीय अधिकारियों का दावा है कि ऑनलाइन हाजिरी में महीनों से यह फर्जीवाड़ा चल रहा है. ऑनलाइन उपस्थिति में फर्जीवाड़ा करने में पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली के शिक्षक आगे हैं.

विज्ञापन

Bihar News: पटना. ऑनलाइन उपस्थिति में फर्जीवाड़ा करने में पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली के शिक्षक आगे हैं. ई शिक्षा कोष से उपस्थिति बनाने में 1026 शिक्षकों की जांच की गई. इसमें 76 शिक्षकों का अलग अलग तरीके से किया गया फर्जीवाड़ा धराया. विभागीय वीसी में इसकी समीक्षा की गई, जिले में 150 शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की गई. इसमें 12 शिक्षक एक दिन में फर्जीवाड़ा करते हुए धरे गए.

पटना में पकड़े गये 17 शिक्षक

पटना में 91 शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की गई, जिसमें 17 शिक्षकों का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया. वैशाली में 362 शिक्षकों की ई शिक्षा कोष की उपस्थिति की जांच की गई. इसमें 9 शिक्षक फर्जीवाड़ा में धरे गए. प चम्पारण में 60 शिक्षक की उपस्थिति की जांच की गई जिसमें तीन धरे गए. शिक्षकों की उपस्थिति का यह फर्जीवाड़ा एक-दो नहीं बल्कि महीनों से चल रहा है. पहले भी पड़ताल में यह बात सामने आई थी कि कई शिक्षक एक ही कपड़े में लगातार 10-15 दिनों तक स्कूल आ रहे तो कोई गंजी में ही आ रहा. विभाग के स्तर से नवंबर से ही इन शिक्षकों की उपस्थिति की जांच हर दिन रैंडमली की जा रही है.

बक्सर, दरभंगा में नहीं जांची गई उपस्थिति

ऑनलाइन उपस्थिति में फर्जीवाड़े को लेकर मुजफ्फरपुर समेत सभी जिलों में जांच का आदेश दिया गया है, मगर बक्सर, दरभंगा समेत कई जिलों में एक भी शिक्षक की उपस्थिति की जांच नहीं की गई. इन जिलों में मधेपुरा, रोहतास, सहरसा, नालंदा, नवादा, किशनगंज, कटिहार, मधुबनी आदि जिले शामिल हैं. निलंबित शिक्षक द्वारा भी उपस्थिति बनानेका मामला सामने आया है. गया में चार शिक्षक की उपस्थिति की जांच की गई. इसमें एक शिक्षक ऐसे धरे गए गये जो निलंबित हैं, मगर ऑनलाइन उपस्थिति बना रहे हैं. जिले में अबतक इस मामले में छह दर्जन से अधिक शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जा चुका है.

Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा खेला, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन