Bihar News: दरभंगा पेयजलापूर्ति योजना फेज वन में हुई भारी अनियमितता, मुख्यालय की पांच सदस्यीय टीम करेगी जांच

Updated at : 15 Feb 2025 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण जलापूर्ति योजना

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: दरभंगा पेयजलापूर्ति योजना फेज वन में हुई भारी अनियमितता की जांच मुख्यालय की पांच सदस्यीय टीम करेगी. विभागीय टीम की जांच के आधार पर संबंधित दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी.

विज्ञापन

Bihar News: दरभंगा पेयजल आपूर्ति योजना फेज-1 में हुई कथित बड़ी अनियमितता की विभागीय मुख्यालय से जांच होगी. नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन के निर्देश पर विभाग ने जांच को लेकर पांच अधिकारियों की टीम गठित कर दी है. इस टीम में मुख्य अभियंता, परियोजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता और दो सहायक अभियंता शामिल किये गये हैं. जांच टीम को एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. नगर विकास मंत्री ने बताया कि पिछले दिनों दरभंगा के विभिन्न नगर निकायों में चल रहे योजनाओं की समीक्षा के दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने जलापूर्ति योजना फेज-1 में अनियमितता को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर शिकायत की थी. इस पर संज्ञान लेते हुए एक जांच टीम गठित कर कार्यों का भौतिक सत्यापन करने का आदेश दिया गया है.

जांच के आधार पर कार्रवाई करेगी विभागीय टीम

जांच टीम स्वीकृत योजनाओं के आलोक में वास्तविक रूप से कराये गये कार्यों की जांच करेगी. टीम देखेगी कि उल्लेखित स्थलों पर जलापूर्ति पाइप बिछाया गया है या नहीं? पाइप बिछाने के बाद रोड रेस्टोरेशन किया गया है या नहीं ? जल मीनार से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो रही है या नहीं? निर्धारित हाउस होल्ड को जलापूर्ति कनेक्शन दिया गया है या नहीं ? आदि. विभागीय सूत्रों के मुताबिक प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने पेय जलापूर्ति योजना का 70 से 80 फीसदी कार्य पूरा होने का दावा किया है, जबकि विधायक सहित स्थानीय वार्ड पार्षदों ने आरोप लगाया है कि काम सही ढंग से नहीं हुआ. कई इलाकों में पाइप बिछाये ही नहीं गये, जबकि कुछ इलाकों में खानापूर्ति की गयी है.

विभागीय टीम करेगी जांच

विभागीय टीम की जांच के आधार पर संबंधित दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी. नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि जन कल्याण की योजनाओं में रुकावट उत्पन्न करने वाले किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा. अनियमितता की जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित होगी. मिथिलांचल के विकास में बाधक बनने वालों का हिसाब करने में एनडीए सरकार बिल्कुल भी देरी नहीं करेगी.

Also Read: Bihar Weather: आज से चौथे दिन तक तेजी से बढ़ेगा तापमान, इस दिन से होगा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, जानें मौसम अपडेट

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन