Bihar News: आज से 18वीं विधानसभा का पहला सत्र, सदन में किए गए हैं दो बड़े बदलाव, कल चुना जाएगा नया स्पीकर
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 01 Dec 2025 8:58 AM
बिहार विधानसभा की तस्वीर
Bihar News: बिहार की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू होगा. नए विधायकों की शपथ, पेपरलेस सदन और कड़ी सुरक्षा तैयारियों के बीच पांच दिनों तक कई अहम प्रक्रियाएं पूरी होंगी. नए तकनीकी बदलावों और सख्त सुरक्षा व्यवस्था की वजह से यह सत्र खास माना जा रहा है.
Bihar News: बिहार की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र आज सोमवार से शुरू होगा. यह शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर तक चलेगा. पहले दिन 243 नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी. राज्यपाल की ओर से प्रोटेम स्पीकर बनाए गए नरेंद्र नारायण यादव सभी सदस्यों को शपथ दिलाएंगे.
2 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव
2 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा. 3 दिसंबर को राज्यपाल दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. 4 दिसंबर को राज्यपाल के भाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी और सरकार जवाब देगी. 5 दिसंबर को द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर विचार किया जाएगा.
ताजे फूलों से सजाया गया है भवन
चुनाव के बाद पहली बार नए विधायक विधानसभा भवन पहुंचेंगे. उनके स्वागत के लिए परिसर को खास तरीके से सजाया गया है. भवन को ताजे फूलों से सजाया गया है, जबकि लॉन में मैक्सिकन घास बिछाई गई है. इसके लिए पुरानी मिट्टी हटाकर नई मिट्टी गंगा किनारे से मंगाई गई है.

सदन में अब पेपरलेस व्यवस्था
18वीं विधानसभा में दो बड़े बदलाव किए गए हैं.
- विधानसभा अब पूरी तरह पेपरलेस हो गई है. हर विधायक की सीट पर सैमसंग के टैबलेट लगाए गए हैं. सवाल-जवाब से लेकर नोटिस तक सभी काम ऑनलाइन होंगे.
- सदन में सेंसर वाले माइक लगाए गए हैं. ये माइक विधायक के बैठने के अनुसार अपने-आप चालू या बंद हो जाते हैं. कार्यवाही को और सुचारू बनाने के लिए इनका एक अलग कंट्रोल सिस्टम भी बनाया गया है.
800 जवानों की तैनाती, सुरक्षा सख्त
सत्र के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़ी तैयारी की है. विधानसभा परिसर और आसपास 800 जवान तैनात किए गए हैं. वाहनों की जांच डॉग स्क्वायड और मशीनों से की जाएगी. बाहर बैरिकेडिंग लगाकर सख्ती से चेकिंग की जाएगी. पटना सदर के SDM गौरव कुमार ने 1 से 5 दिसंबर तक प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किया है. इसके तहत विधानसभा क्षेत्र में किसी भी तरह की भीड़, जुलूस, नारेबाजी और हथियार लेकर चलना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. लोगों के इकट्ठा होने पर भी रोक होगी. धरना-प्रदर्शन के लिए केवल गर्दनीबाग स्थल तय किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










