Bihar News: KBC के मंच पर फिर चमका बिहार, बिहटा के डॉ. रमन किशोर को इस कारण मिला सम्मान, स्टोरी जानकर करेंगे सलाम

केबीसी के मंच पर डॉ. रमन किशोर
Bihar News: केबीसी के मंच पर एक बार फिर बिहार चमक उठा. बिहटा के 'गांव का डॉक्टर' के नाम से मशहूर डॉ. रमन किशोर को सम्मान दिया गया. रमन किशोर अब तक 40,000 से अधिक मरीजों का मुफ्त में इलाज कर चुके हैं. इसके साथ ही रमन किशोर के लिये यह उपलब्धि खास मानी जा रही है.
Bihar News: बिहार की धरती ने एक बार फिर देश को सेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण दिया है. कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर ‘गांव का डॉक्टर’ के नाम से मशहूर डॉ. रमन किशोर को राष्ट्रीय स्तर पर Force for Good Hero सम्मान से सम्मानित किया गया. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने खुद उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि एक युवा डॉक्टर का अपनी सैलरी से ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना असाधारण और प्रेरक है.
अब तक इतने लोगों का फ्री में कर चुके हैं इलाज
दरअसल, डॉ. रमन अब तक 40,000 से अधिक मरीजों का पूरी तरह फ्री में इलाज कर चुके हैं. दवाइयां, जांच और परामर्श सब कुछ वे अपनी कमाई से उपलब्ध कराते हैं. ESIC मेडिकल कॉलेज, बिहटा में सरकारी डॉक्टर और AIIMS पटना से MD कर चुके रमन अपनी सैलरी का 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा पर खर्च करते हैं.
इस वजह से लिया बड़ा संकल्प?
बीते 6 सालों से वे हर रविवार और छुट्टी के दिन दूर-दूर के गांवों में शिविर लगाकर मुफ्त मेडिकल सेवा दे रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, अपनी मां को समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण उनकी मौत के दुख ने उन्हें अंदर से झकझोर दिया. जिसके बाद उन्होंने यह संकल्प लिया कि कोई अन्य मरीज इलाज के अभाव में न मरे. इसी संकल्प के चलते उन्होंने जीवनभर निजी प्रैक्टिस नहीं करने का निर्णय लिया है.
KBC के मंच पर मिला खास सम्मान
ऐसे में KBC के मंच पर मिला यह सम्मान केवल एक डॉक्टर की उपलब्धि नहीं, बल्कि बिहार की मानवीय संवेदना, समाज सेवा और त्याग की भावनाओं की राष्ट्रीय पहचान है. डॉ. रमन किशोर आज पूरे देश के सच्चे Force for Good Hero बनकर उभरे हैं.
(बिहटा से मोनु कुमार मिश्रा की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










