वैलेंटाइन-डे पर कपल को थमाया हनुमान चालीसा, 'जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना' के लगे थे पोस्टर
Published by : Preeti Dayal Updated At : 14 Feb 2026 2:02 PM
पटना में कपल को थमाया गया हनुमान चालीसा
Bihar News: आज वैलेंटाइन-डे पर पटना की सड़क पर गजब ही नजारा देखने के लिए मिला. हिंदू शिव भवानी सेना के कार्यकर्ताओं ने बॉयफ्रेंड का हाथ गर्लफ्रेंड से छुड़वाकर, उन्हें हनुमान चालीसा थमाया. उनका कहना था, भारत की संस्कृति में वैलेंटाइन का जिक्र नहीं किया गया है.
Bihar News: आज पटना में हिंदू शिव भवानी सेना के कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन-डे का जमकर विरोध किया. इतना ही नहीं, पटना के बुद्ध स्मृति पार्क के पास अजब-गजब नजारा दिखा. पार्क में कई कपल्स घूमने-फिरने पहुंचे थे. यहां पर हिंदू शिव भवानी सेना के कार्यकर्ता भी दिखे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कपल्स का हाथ छुड़वाकर उन्हें हनुमान चालीसा थमाया.
वीडियो में क्या कुछ दिखा?
इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें देखा गया कि एक कपल बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचे थे. उन्हें देखते ही हिंदू शिव भवानी सेना के कार्यकर्ता ने लड़के के हाथ में हनुमान चालीसा थमाया. कार्यकर्ताओं का कहना था कि, भारत की संस्कृति में वैलेंटाइन का जिक्र नहीं किया गया है. समाज के लोग अगर अश्लीलता फैलाने की कोशिश करेंगे तो हम चुप नहीं बैठने वाले हैं. हम कपल को हनुमान चालीसा दे रहे हैं.
पटना में लगाए गए थे पोस्टर
14 फरवरी से पहले पटना में हिन्दू शिव भावनी सेना ने विरोध का ऐलान किया था. पटना की सड़कों पर शिव भवानी सेना के अध्यक्ष लव कुमार सिंह उर्फ रुद्र ने पोस्टर लगाया. पोस्टर के जरिए उन्होंने प्रेमी जोड़ों को हिदायत दी थी. पोस्टर पर लिखा हुआ था कि ‘जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना कोना.’ लव कुमार सिंह ने कहा था कि वेलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति नहीं है, इस दिन पुलवामा के वीर को सम्मान दें.
अलर्ट मोड पर पटना पुलिस और प्रशासन
इसके साथ ही हिंदू शिव भवानी सेना की तरफ से प्रशासन से भी अपील की गई थी. संगठन की ओर से पार्क, कॉलेज परिसर के साथ-साथ बाकी के पब्लिक प्लेस पर भी निगरानी बढ़ाने की मांग की थी. जानकारी के मुताबिक, पटना पुलिस के साथ-साथ प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है. माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.
Also Read: 16 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है एक्टिव, जानिए बिहार के मौसम पर कैसा पड़ेगा असर?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










